संबित पात्रा ने होली कुछ अनूठे अंदाज में मनाई। सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में पात्रा भगवान शिव की प्रतिमा पर पिचकारी से गंगाजल छिड़कते देखे जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, हे शिव गंगाजल से भरी पिचकारी…आपको होली की शुभकामनाएं। हालांकि, लोगों ने इसके लिए उन्हें ट्रोल किया।
एक यूजर ने भोले का भक्त ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, भोलेनाथ ने तुम्हारे मजे ले लिए तो पूरा भीग जाओगे। कश्यप विनोद ने पात्रा पर तंज कसते हुए लिखा, पिचकारी चीन की तो नहीं है न…प्रभु बुरा मान जाएंगे। राहुल अभिषेक ने लिखा, हे भगवान तू मर जा। डॉ. विभूति भूषण शर्मा ने लिखा- भगवान चेक करा लेना, ये संघी भाजपाई पाखंडी हैं कोई भरोसा नहीं है नल के पानी को गंगा जल बता कर धोखा दे रहे हों। ये पीतल को सोना बता कर बेचते हैं।।
हे शिव …
गंगा जल से भरी पिचकारी..
आपको होली की शुभकामनाएँ pic.twitter.com/wCjFw5tzt6— Sambit Patra (@sambitswaraj) March 29, 2021
Bholenath ne tumahre maze le liye na to poora bheeg jaoge
— bhole ka bhakt #HDL (@bhakt_hdl) March 29, 2021
वाह जी छा गए जी
दोगलो का इलाज तो केवल हनुमानजी के भाले में है ☺️
— Narendra Pal (@manpalya) March 29, 2021
अच्छा हुआ की आपने गंगा जल को छुआ नहीं
वरना जल अपवित्र हो जाताहैप्पी होली सर (aka ONCG डायरेक्टर)
— ट्विटरजीवी (@LarryKkhn123) March 29, 2021
गजेंद्र मेवाड़ा के हैंडल से ट्वीट किया गया- चाइना की पिचकारी, गंगा का पानी। वाह रे दोगलों, नहीं हुई हैरानी। नरेंद्र पाल ने लिखा, वाह जी छा गए जी, दोगलों का इलाज केवल हनुमान जी के भाले में है। मुकेश ने उन्हें ड्रामेबाज कहा तो विनय के हैंडल से ट्वीट किया गया, इतना कैमरा लगाकर भी खाली पिचकारी मार दी।
शिव प्रकाश यादव ने पात्रा पर कटाक्ष करते हुए लिखा, नय़ा तरीका पूजा करने का। डा. चंद्रशेखर ने लिखा- ये गलत चीज है। पानी उन पर फेंक रहे हो जो जवाब नहीं दे सकता। क्या ये अमानवीय नहीं है। गुरुजी ने लिखा, गजब बकमोदी बहै यार। बेरोजगार युवस ने लिखा- यार घऱ पर भी जोकर ही हो। कुमार मिश्र ने लिखा- बहुत बढ़िया पात्रा जी सीताराम रादेश्याम, परंतु कुछ दिन पहले राहुल जी मंदिर गए तो आपको दिखावा लगा और आज इसको क्या कहे।
खेम सिंह ने उनका समर्थन करते हुए कहा- भाई ऐसा मत बोल, कहीं इनकी गैंग के लोग ये न कह दें कि हिंदू खतरे में है। गालीगलौच करने लग पड़ेंगे। ट्विटरजीवी से ट्वीट किया गया- अच्छा हुआ कि आपने गंगाजल को छुआ नहीं वरना जल अपवित्र हो जाता। पटेल सोनू ने लिखा- भगवान के नाम पर देश को कितना लूटेगा, पहले इसके घर में एक मूर्ति नहीं अब मेला लगा दिया, वाह रे राजनीति।