Safidon (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: भारतीय जनता पार्टी के राम कुमार गौतम ने अपनी पार्टी को पहली बार इस सीट पर जीत दिलाई। रामकुमार को 58983 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के सुभाष गांगोली को 54946 वोट हासिल हुए। रामकुमार 4037 वोट की लीड के साथ जीते। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जसबीर देसवाल ने 20114 वोट हासिल किए और वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बच्चन सिंह 8807 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे।
सुभाष पिछला चुनाव जीते थे। हरियाणा की सफीदों विधानसभा सीट चर्चा में बनी हुई थी। इस सीट पर अभी तक बीजेपी को कभी जीत नहीं मिली है। ऐसे में बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती इस सीट पर जीत हासिल करना था। हरियाणा की सफीदों सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है।
हालांकि पहले यहां पर लोकदल का दबदबा हुआ करता था। अभी तक इस सीट पर कुल 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें से पांच बार कांग्रेस, दो बार लोक दल और तीन बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जनता पसंद करती है।
2019 में कांग्रेस ने हासिल की थी जीत
2019 के विधानसभा चुनाव में सफीदों सीट पर कांग्रेस के सुभाष गंगोली ने बाजी मारी थी। सुभाष गंगोली को 57,468 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के बचन सिंह थे, जिन्हें 53,810 वोट मिले थे। वहीं जेजेपी के दयानंद कुंडू को 7772 वोट मिले थे। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार की 3,658 वोटों से जीत हुई थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
कांग्रेस | सुभाष गंगोली | 57,468 | जीते |
बीजेपी | बचन सिंह | 53,810 | हारे |
जेजेपी | दयानंद कुंडू | 7772 | हारे |
2014 में निर्दलीय ने बीजेपी को दिया था झटका
2014 के विधानसभा चुनाव में सफीदों विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जसवीर देशवाल ने जीत दर्ज की थी। जसवीर देशवाल निर्दलीय उम्मीदवार थे और उन्हें 29,369 वोट मिले थे। जबकि भाजपा की वंदना शर्मा को 27,947 वोट मिले थे। आईएनएलडी तीसरे नंबर पर थी और काली राम पटवारी को 25,958 मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार ने 1422 वोटों से जीत हासिल की थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
निर्दलीय | जसवीर देशवाल | 29,369 | जीते |
बीजेपी | वंदना शर्मा | 27,947 | हारे |
आईएनएलडी | काली राम पटवारी | 25,958 | हारे |