रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो दिवसीय दौरे के बाद भारत से मॉस्को के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार का पूरा दिन कूटनीतिक हलचल, राजकीय सम्मान और उच्च स्तरीय बैठकों से भरा रहा। गुरुवार रात पीएम आवास पर निजी डिनर से शुरुआत हुई इस यात्रा ने आज कई बड़े फैसलों और संकेतों के साथ भारत-रूस साझेदारी को नई दिशा दी है। सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 21 तोपों की सलामी, तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के साथ भव्य सेरेमोनियल वेलकम दिया गया। इसके बाद पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक शुरू की।
करीब दो घंटे चली इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, शिपिंग, कनेक्टिविटी, खाद-रसायन सहयोग और शांति प्रयासों पर गहन चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद भारत-रूस लगातार संपर्क में रहे हैं और भारत शांति के पक्ष में है। उन्होंने घोषणा की कि रूस के नागरिकों को जल्द ही 30 दिन का फ्री वीजा मिलेगा, जिससे लोग-से-लोग संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों देशों ने 2030 के लिए व्यापक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति बनाई है और शिप बिल्डिंग, यूरिया उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा, फर्टिलाइजर सेक्टर तथा अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में बड़े अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत-रूस संबंध ‘ध्रुव तारे की तरह स्थिर और समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।
क्या हुए मुख्य समझौते?
भारत और रूस के बीच कोऑपरेशन और माइग्रेशन, हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन, फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स, पोलर शिप्स और मैरीटाइम कोऑपरेशन और फर्टिलाइजर पर अहम समझौते हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा, “आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारी साझी प्राथमिकता है। इसे साकार करने के लिए आज हमने 2030 तक के लिए एक इकोनॉमिक कोऑपरेशन प्रोग्राम पर सहमति बनाई है। इससे हमारा व्यापार और निवेश डाइवर्सिफाई, बैलेंस और सस्टेनेबल बनेगा।” उन्होंने कहा, “आज राष्ट्रपति पुतिन और मुझे इंडिया-रशिया बिजनेस फोरम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुझे विश्वास है कि ये मंच हमारे बिजनेस संबंधों को नई ताकत देगा। इससे एक्सपोर्ट, को-प्रोडक्शन और को-इनोवेशन के नए दरवाजे भी खुलेंगे।”
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के तमाम बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
पुतिन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
राजघाट पहुंचे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजघाट पहुंच गए हैं। वह यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
कुछ देर में राजघाट पहुंचेंगे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति राजघाट पहुंचने वाले हैं। वह यहां महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद थे।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: पुतिन की यात्रा के मद्देनजर दिल्ली में यातायात प्रतिबंध
दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को मध्य दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात प्रतिबंध हैं और कई जगहों पर रुट डायवर्जन किए गए हैं।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: भारत-रूस का रिश्ता बेहद अहम- शशि थरूर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘यह बेहद महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण रिश्ता है और लंबे समय से रहा है। आज की अशांत दुनिया में, जहां कई रिश्ते अनिश्चित हो गए हैं, हमारे मौजूदा रिश्तों को मज़बूत करना ज़रूरी हो जाता है। किसी को यह ग़लतफ़हमी नहीं होनी चाहिए कि इसका असर दूसरे देशों के साथ हमारे रिश्तों पर पड़ेगा, क्योंकि भारत में विभिन्न सरकारों के साथ स्वतंत्र संबंध रखने की क्षमता है।’
Vladimir Putin India Visit Live Updates: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे व्लादिमीर पुतिन
राजघाट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। थोड़ी देर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: आर्थिक संबंधों के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम- यारोस्लाव लिसोवोलिक
ब्रिक्स+ एनालिटिक्स के संस्थापक और रूसी अंतर्राष्ट्रीय मामलों की परिषद (आरआईएसी) के सदस्य, यारोस्लाव लिसोवोलिक ने कहा, “…यह (राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा) दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमने पिछले कई वर्षों में आपसी व्यापार और व्यापार कारोबार में बढ़ोतरी देखी है। पिछले साल के अंत तक व्यापार लगभग 70 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। यह पिछले सालों की तुलना में बहुत उल्लेखनीय वृद्धि है लेकिन आगे और बढ़ोतरी की स्पष्ट रूप से गुंजाइश है।”
Vladimir Putin India Visit Live Updates: आईटीसी मौर्या के बाहर लगाए गए रूसी फ्लेक्स बोर्ड और झंडे
आईटीसी मौर्या के बाहर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में फ्लेक्स बोर्ड और रूसी राष्ट्रीय झंडे लगाए गए। राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगी।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: विकास की संभावनाएं और भी अधिक- अलेक्जेंडर स्टुगलेव
भारत और रूस के बीच सहयोग के क्षेत्रों पर भारत-रूस व्यापार मंच का आयोजन करने वाली संस्था रोसकांग्रेस फाउंडेशन के सीईओ और बोर्ड के अध्यक्ष अलेक्जेंडर स्टुगलेव ने कहा, “…ये क्षेत्र वास्तव में बहुत व्यापक हैं, जैसे दवा उद्योग, आईटी, एआई, साइबर सुरक्षा, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र, परिवहन और लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा क्षेत्र और पर्यटन। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां हम पहले से ही सहयोग कर रहे हैं लेकिन विकास की संभावनाएं और भी अधिक हैं।”
Vladimir Putin India Visit Live Updates: ब्रह्मोस को उन्नत करने पर चर्चा- रोबिंदर सचदेव
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव ने कहा, “…कुछ सौदे रक्षा से लेकर वायु रक्षा प्रणालियों तक के होंगे, जैसे कि S-400 जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, हम शायद कुछ और सौदे चाहते हैं और S-400 की सीरीज में अगला S-500 है… ब्रह्मोस को उन्नत करने पर चर्चा हो रही है, और कुछ अन्य रक्षा चर्चाएं भी हो सकती हैं।”
Explained: पुतिन का न्यूक्लियर पुश- भारत में SMR से लेकर नई पीढ़ी के बड़े रिएक्टर और सीरियल प्रोडक्शन की तैयारी
रूस की परमाणु कंपनी Rosatom State Corporation भारत में अपने छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) तैनात करने के लिए एक मजबूत प्रस्ताव रखने की तैयारी में है। इसके साथ ही रूस अपने नए-पीढ़ी के बड़े परमाणु रिएक्टर-आधारित प्रोजेक्ट्स को दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग की आधारशिला बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है।
Explained: पुतिन का न्यूक्लियर पुश- भारत में SMR से लेकर नई पीढ़ी के बड़े रिएक्टर और सीरियल प्रोडक्शन की तैयारी
पीएम मोदी ने दुनिया के अब तक कितने नेताओं का एयरपोर्ट पर किया स्वागत? जानें
PM Modi News: पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ छह विदेशी नेताओं का ही एयरपोर्ट पर स्वागत किया है। हर बार यह संकेत इस बात का संकेत था कि नई दिल्ली इस रिश्ते को कितना महत्व देती है।
अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ” अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। “
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की
दिल्ली यातायात पुलिस ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी कर राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के मद्देनजर प्रशासनिक आवश्यकताओं के कारण 5 दिसंबर के लिए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन की घोषणा की। प्रभावित क्षेत्रों में डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट, आईटीओ चौक, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतु-वाई पॉइंट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, सलीम गढ़ फ्लाईओवर बाईपास, एमजीएम-प्रगति मैदान सुरंग से हनुमान सेतु तक का मार्ग, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग और आईपी मार्ग के आसपास के कैरिजवे और सर्विस लेन शामिल हैं।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 एलकेएम पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7 एलकेएम पहुंचे।
पीएम बोले- राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए बहुत प्रसन्न हूं
पीएम मोदी ने पुतिन के स्वागत के बाद X पर पोस्ट कर कहा- मैं दिल्ली में अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए बहुत प्रसन्न हूं। आज शाम और कल हमारी बैठकों का बेसब्री से इंतजार है। भारत और रूस के बीच की मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। इसने हमारे देशों के लोगों को अत्यधिक लाभ पहुँचाया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी तस्वीर X पर पोस्ट की है
Putin India Visit LIVE: सुबह राजघाट जाएंगे पुतिन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुतिन सुबह राजघाट भी जाएंगे। वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद रूसी सरकारी प्रसारक का नया ‘इंडिया चैनल’ भी शुरू करेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनके सम्मान में दिए जाने वाले राजकीय भोज में शामिल होंगे।
पुतिन का भारत दौरा क्यों अहम?
पुतिन का यह भारत दौरा इसलिए और भी अहम हो गया है क्योंकि यह भारत-अमेरिका संबंधों में तेजी से आ रही गिरावट की पृष्ठभूमि में हो रहा है। बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापार के क्षेत्रों सहित कई समझौते होने की उम्मीद है। दोनों नेताओं के बीच बैठक से पहले शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। बैठक हैदराबाद हाउस में होगी, जहां पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए भोज का आयोजन करेंगे और इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी होगी।
मोदी-पुतिन के बीच किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबाव से सुरक्षित रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं की तलाश जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा।
पीएम आवास पहुंचे व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम आवास पहुंच गए हैं। दोनों नेता पालम एयरपोर्ट से एक ही कार में बैठकर पीएम आवास पहुंचे।
पुतिन की अगवानी करने के बाद क्रेमलिन का बड़ा बयान आया है। क्रेमलिन ने कहा कि हमें नहीं पता था कि पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति की अगलवानी करेंगे।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: पुतिन के साथ है रूस का विशेष बिजनेस डेलिगेशन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक विशेष प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है। इस बिजनेस डेलिगेशन में राजेश शर्मा भी हैं, जिनकी रूस में एक बड़ी फार्मास्युटिकल्स कंपनी है। वह 34 वर्षों से रूस में रह रहे हैं। रूस की फार्मा कंपनियों को भारत के साथ बड़े समझौते करने की उम्मीद है। पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: दिल्ली पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने किया रिसीव
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको रिसीव किया। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: 22वीं इंडिया-रशिया इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ऑन मिलिट्री एंड मिलिट्री टेक्निकल कोऑपरेशन मिनिस्टीरियल मीटिंग
22वीं इंडिया-रशिया इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ऑन मिलिट्री एंड मिलिट्री टेक्निकल कोऑपरेशन मिनिस्टीरियल मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं कि आप हमारे देशों के बीच बाइलेटरल डिफेंस कोऑपरेशन पर चर्चा करने और उसे बढ़ावा देने के लिए इतनी दूर भारत आए। रूस भारत का एक समय-परीक्षणित, स्पेशल प्रिविलेज्ड और स्ट्रेटेजिक पार्टनर है, और साल 2000 में इंडिया-रशिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के डिक्लेरेशन पर साइन होने के बाद से हमारा बाइलेटरल डिफेंस कोऑपरेशन काफी बढ़ा है। यह अच्छी बात है कि जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के बावजूद, हमारा इंडिया-रशिया डिफेंस कोऑपरेशन अच्छी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है और हमारे आर्म्ड फोर्सेज के जवानों और एक्सपर्ट्स के बीच नतीजों पर आधारित बातचीत ने हमारी डिफेंस पार्टनरशिप की रफ़्तार बनाए रखी है।”
पालम एयरपोर्ट पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ देर में पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। उनके स्वागत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
Vladimir Putin India Visit Live Updates: रूसी रक्षा मंत्री बेलौसोव ने आतिथ्य की सराहना की, भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया
रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में भारत और रूस के बीच स्थायी मित्रता पर प्रकाश डाला।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए, बेलौसोव ने कहा, “हमारे देश एक मज़बूत, समय-सिद्ध मित्रता से बंधे हैं, जो आपसी सम्मान पर आधारित है। और यहाँ आते समय, जब हम कार में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रहे थे, तो हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि हम एक बहुत गहरी परंपरा से बंधे हैं, जो रूसी और भारतीय राष्ट्रों की विशिष्ट विशेषता है।” उन्होंने एएनआई के हवाले से कहा, “भारतीय धरती पर आपसे एक बार फिर मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। दिल्ली में अपने प्रवास के पहले मिनटों से ही हमें मिले आतिथ्य के लिए हम आभारी हैं।”
Vladimir Putin India Visit Live Updates: पालम एयरपोर्ट पर पुतिन को रिसीव करेंगे PM मोदी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी करेंगे। इसे लेकर पालम एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मल को भी ले जाते हैं मॉस्को… जानें रूसी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान कैसे की जाती है सुरक्षा?
Putin Security : 2023 में रूस छोड़कर भागे पूर्व अंगरक्षक ग्लीब काराकुलोव ने पुतिन की एकांतप्रिय जीवनशैली का वर्णन किया। जिसमें मोबाइल फोन से परहेज़ करना और कभी-कभी विशेष ट्रेन से यात्रा करना शामिल था। इस नेटवर्क में स्नाइपर, ड्रोन ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक-इंटेलिजेंस विशेषज्ञ और संचार इकाइयां भी शामिल हैं।
https://www.jansatta.com/international/how-russian-president-putin-is-protected-on-tour/4297864/
