मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार बाइक सवाल को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकरायी, इस हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए। दुर्घटना में पीछे की सीट पर बैठी तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
खबरों के अनुसार शुक्रवार शाम सौंसर नागपुर मार्ग पर यह हादसा हुआ। कार सवाल एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। घटना में सौंसर निवासी तीन महिलाओं की मौत हो गयी जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को नागपुर रेफल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतना खतरनाक था कि कार के दो टुकड़े हो गए।
बताया जा रहा है कि रामकोना में शाम में शादी होनी थी। इसी में शामिल होने के लिए सभी लोग तैयार होने सौंसर जा रहे थे। उन्हें फिर शाम को शादी में शामिल होना था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इधर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के प्रमुख कारोबारियों में शामिल सगे भाइयों की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई/भाषा को बताया कि मण्डी थाना क्षेत्र के पक्का बाग मुहल्ला निवासी वुडकार्विंग (लकड़ी पर कशीदा) कारोबारी सगे भाई सुहैल और आरफीन कारोबार के सिलसिले मे मुरादाबाद गये थे।
उनका 10 साल का भांजा भी साथ था। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब दस बजे नूरपुर के पास उनकी कार का एक टैक्ट्रर ट्राली टक्कर हो गया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजे को चोट आयी है। शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा। दोनों भाइयों की मौत पर क्षेत्रीय सासंद फजलुरहमान ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक जताया।
इधर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू, उसके पिता प्रताप सिंह, मां ऊषा देवी, उसके मामा संतोष कुमार और सतपाल सिंह एक कार में जनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे।उन्होंने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई।