Rewari Vidhan Sabha Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं उनमें एक रेवाड़ी विधानसभा सीट भी है जहां बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह यादव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के चिरंजीव राव को 28769 वोट से हराया है। उनको 83747 वोट मिले।
दूसरे नंबर पर कांग्रेस के चिरंजीव राव को 54978 वोट मिले। तीसरे नंबर पर AAP के सतीश यादव को 18427 वोट मिले। 4 नंबर पर प्रशांत सनी यादव को 7787 वोट मिले। 5 नंबर पर BSP के सोमानी विजय को 757 वोट मिले। 6 नंबर पर शिशुपाल को 354 वोट मिले।
बता दें कि रेवाड़ी सीट से जीतने वाले लक्ष्मण सिंह यादव वर्तमान में कोसली सीट से विधायक हैं। हरियाणा के बड़े नेता अजय सिंह यादव के बेटे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद चिरंजीव को कांग्रेस ने एक बार फिर टिकट दिया है। चिरंजीव वर्तमान में रेवाड़ी से विधायक हैं।
2014 में पहली बार जीती बीजेपी
साल 2014 में रेवाड़ी में बीजेपी को पहली बार जीत मिली थी। उस समय रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और रेवाड़ी से 5 बार के विधायक अजय सिंह यादव को करारी मात दी थी। इस चुनाव में अजय सिंह यादव तीसरे स्थान पर आ गए थे। दूसरे स्थान पर इनेलो प्रत्याशी सतीश यादव थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | रणधीर सिंह कापड़ीवास | 81,103 | जीते |
इनेलो | सतीश यादव | 35,637 | हारे |
कांग्रेस | अजय सिंह यादव | 31,471 | हारे |
पहली बार लालू के दामाद बने विधायक
साल 2014 में चुनाव में पहली बार रेवाड़ी में कमल खिलाने के बाद 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने दिग्गज नेता अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव को मैदान में उतारा। वहीं बीजेपी ने सुनील यादव पर दांव लगाया था। सुनील यादव चुनाव जरूर हार गए लेकिन वो महज 1,317 वोटों से हारे। सुनील के हार की मुख्य वजह 2014 में रेवाड़ी से बीजेपी विधायक रणधीर सिंह बागी होकर चुनाव लड़े गए। रणधीर को 36, 778 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
कांग्रेस | चिरंजीव राव | 43,870 | जीते |
बीजेपी | सुनील यादव | 42,553 | हारे |
निर्दलीय | रणधीर सिंह कापड़ीवास | 36,778 | हारे |
अजय सिंह 5 बार रेवाड़ी से रहे विधायक
रेवाड़ी सीट वैसे तो कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। 1991 से ही रेवाड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। 1991 से अब तक रेवाड़ी में हुए पिछले 7 में से 6 चुनाव कांग्रेस ने जीता है। साल 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को यहां सफलता मिली थी। रेवाड़ी के पूर्व विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह यादव कांग्रेस के दिग्गज नेता है। उनके बेटे चिरंजीव राव रेवाड़ी से कांग्रेस वर्तमान विधायक और प्रत्याशी है। चिरंजीव राव की शादी लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव से हुई है।