Republic Day 2018 Parade LIVE: शुक्रवार 26 जनवरी को भारत अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। साल 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान अस्तित्व मे आया था और भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना। दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस का समारोह समाप्त हो चुका है। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड करीब 90 मिनट तक चली। इस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी समेत सभी आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी राजपथ पहुंचे। भारत-आसियान सम्मेलन में शामिल होने आये आसियान देशों के नेता गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे। सभी मुख्य अतिथि सबसे पहले राष्ट्रपति भवन गए। फिर सुबह 9.35 बजे के बाज सभी को अलग-अलग कारों से राजपथ लाया गया। प्रोटोकॉल के मुताबिक सबसे पहले ब्रुनेई के प्रधानमंत्री और फिर थाईलैंड के राजा पहुंचे थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्ष भी पीएम के साथ मौजूद रहे।
इस बार आसियान देशों के 10 राष्ट्र प्रमुख गणतंत्र दिवस के मेहमान थे इसलिए परेड में उनके देश का झंडा और उनकी संस्कृति भी दिखी। परेड में विदेश मंत्रालय की ओर से आसियान देशों पर केंद्रित दो झांकियां दिखीं। इसमें शिक्षा से लेकर संस्कृति के साथ-साथ धर्म व व्यापार की झलक भी नज़र आई। 20 साल बाद चीन सीमा पर देस की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के हिमवीर भी झांकी भी दिखी। इस परेड में देश के अलग-अलग राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों की कुल 23 झाकियां राजपथ पर दिखीं।
Republic Day 2018 Parade LIVE UPDATES:
– 69वें गणतंत्र दिवस के समारोह में परेड और झांकियों के माध्यम से अपनी ताकत, कला और संस्कृति का परिचय देने के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। समारोह की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई। समाप्ति पर राष्ट्रपति आसियान देशों के राष्ट्रप्रमुखों के पास पहुंचकर उनका अभिवादन किया।
WATCH NOW :
Awesome Aerobatics – Rapt spectators ! #RepublicDay on @DDNational & Live-Stream on https://t.co/kefkjmY1KT#RepublicDayOnDD #RepublicDayParade #RepublicDay2018 #RepublicDay #Doordarshan pic.twitter.com/XuIpKKTX8g— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 26, 2018
– तेजस के साथ ही इंडियन एयर फोर्स के मिग और सुखोई विमानों ने भी हवा में करतब किया। सुखोई विमान ने हवा में त्रिशूल की आकृति बनाकर अपनी ताकत का परिचय दिया।
– भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान तेजस हवा में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। तेजस विमानों से हवा में कलाबाजी की जा रही है। हवा में 780 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से करतब कर विमान आंखों के सामने से ओझल गए।
– परेड में बीएसएफ की महिला जवानों की हैरतअंगेज कारनामे देख केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मल्होत्रा अपनी जगह से खड़ी हो गईं। स्मृति ईरानी महिला जवानों की जांबांजी देख खेड़े होकर तालियां बजाने लगीं।
WATCH NOW :
Dedication, Dexterity, Skill ! #RepublicDay on @DDNational & Live-Stream on https://t.co/kefkjmY1KT #RepublicDayOnDD #RepublicDayParade #RepublicDay2018 #RepublicDay #Doordarshan pic.twitter.com/18qU7xju7u— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 26, 2018
– सांस्कृतिक कार्यक्रम और झाकियों के बाद बीएसएफ के जवान मोटरबाइक पर करतब दिखा रहे हैं। बीएसएफ के इन फाइटर्स की अगुवाई महिला जवान कर रही हैं। बीएसएफ के महिला जवानों की ये टुकड़ी पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रही है।
WATCH NOW :
Vibrant Dynamic Youth Power! #RepublicDay on @DDNational & Live-Stream on https://t.co/kefkjmY1KT#RepublicDayOnDD #RepublicDayParade #RepublicDay2018 #RepublicDay #Doordarshan pic.twitter.com/nHIaCgGZks— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 26, 2018
– भारत के युवा लड़के-लड़कियों ने राजपथ पर गणतंत्र दिवस के इस मौके पर भारत के रंग प्रस्तुत किये। युवाओं ने देश के अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्यों और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया।
– आसियान के 25 साल होने के उपलक्ष्य में राजपथ पर मौजूद आशियान देशो ंके राष्ट्र प्रमुखों के सम्मान में दिल्ली के रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।
WATCH NOW –
Tableau of the Ministry of Youth Affairs and Sports on @DDNational & Live-Stream on https://t.co/kefkjmY1KT#RepublicDayOnDD #RepublicDayParade #RepublicDay2018 #RepublicDay #Doordarshan pic.twitter.com/VmIpHwyBUF— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 26, 2018
– केंद्रीय खेल मंत्रालय की झांकी में देश में खेलों के महत्व को दिखाया गया। आयकर विभाग द्वारा निकाली गई झांकी में स्वच्छ भारत अभियान को तवज्जो दी गई।
Delhi: The Maharashtra tableau at #RepublicDay parade, tableau is based on Chhatrapati Shivaji's coronation pic.twitter.com/wGIiV1vP7b
— ANI (@ANI) January 26, 2018
Delhi: The Karnataka tableau at #RepublicDay parade, tableau depicts the state's wildlife pic.twitter.com/1D9TkBODpx
— ANI (@ANI) January 26, 2018
– कर्नाटका ने अपनी झांकी में अपने राज्य में मौजूद वन्य जीव को दिखाया। तो वहीं महाराष्ट्र ने शिवाजी महाराज के जरिये मराठा ताकत से लोगों का मन मोह लिया।
#JammuAndKashmir, #MadhyaPradesh, #Tripura & #Uttarakhand Tableau at Rajpath #RepublicDay#RDayWithAIR pic.twitter.com/iHdxgZkURX
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 26, 2018
– देश के राज्यों की झाकियां भी परेड में शामिल हो चुकी हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश और त्रिपुरा की झांकियों ने अपनी सांस्कृति पहचान पेश की। झाकियों में कलाकार अपने पारंपरिक पहनावे में हैं औऱ लोगों को अपनी धरोहर से रूबरू करवा रहे हैं।
WATCH NOW :
Tableaux #RepublicDay on @DDNational & Live-Stream on https://t.co/kefkjmY1KT#RepublicDayOnDD #RepublicDayParade #RepublicDay2018 #RepublicDay #Doordarshan pic.twitter.com/3dZXBNRkYo— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 26, 2018
Dogra Regiment at Rajpath #RepublicDay#RDayWithAIR pic.twitter.com/k46ZsU0kNA
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 26, 2018
– परेड में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। स्कूली छात्रों ने पूरे दमखम के साथ राजपथ पर चहलकदमी की। बच्चों ने दिखाया कि देश का भविष्य उन जैसे वीर और देशभक्ति से ओतप्रोत बच्चों के साथ उज्जवल बनेगा।
Weapon locating radar SWATHI. An indigenous radar which can simultaneously track upto seven targets. #RepublicDay pic.twitter.com/H0y4WxPwSS
— ANI (@ANI) January 26, 2018
– राजपथ पर परेड के दौरान स्वदेशी रडार स्वाथी। ये रडार एक साथ सात टारगेट को निशाना बना सकती है।
– तीनों सेनाओं के साथ ही दिल्ली पुलिस के बैंड दस्ते ने भी अपना जौहर दिखाया। दिल्ली पुलिस के परेड दस्ते का नेतृत्व असिस्टेंट कमिश्नर अनंत कुमार ने किया।
– थल सेना के बाद भारतीय नौसेना भी राजपथ पर पहुंच चुकी है। नौसेना के जवानों ने प्रेसीडेंट को सलामी दी। नौसेना की महिला जवानों ने भी परेड में अपनी मौजूदगी दिखाई। नौसेेना ने परेड में दिखाया कि उनके रहते कोई भी दुश्मन देश के समुद्री रास्तों से हमपर आंख उठा कर भी नहीं देख सकता।
– थल सेना के जवान राष्ट्रपति को सलामी देते हुए राजपथ से दुनिया को दिखा रहे हैं कि वो किसी भी स्थिति में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
– ऱाष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी देने के साथ परेड शुरू हई। परेड में सेना के जवान अपने हथियारों के साथ राजपथ पर अपनी ताकत दिखा रहे हैं।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण किया। ध्वजा रोहण के साथ ही राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान के साथ ही 21 तोपों की सलामी दी गई।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी परेड स्थल पर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रपति ने वहां मौजूद मेहमानों का अभिनंदन स्वीकार किया।
– आशियान देशों के प्रमुख बारी-बारी से परेड स्थल पर पहुंच रहे हैं। उप ऱाष्ट्रपति वेंकैया नायडू राजपथ पहुंचे। अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी और तीनों सेनाओं के अध्यक्षों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
PM Narendra Modi and the three Service Chiefs pay tribute at Amar Jawan Jyoti #RepublicDay pic.twitter.com/ExtvYlHr4x
— ANI (@ANI) January 26, 2018
— पीएम मोदी राजपथ पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:25 बजे राजपथ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। परेड देखने के लिए राजपथ पर लोगों का जमावड़ा लग चुका है।
