आरएसएस विचारधारा से संबंध रखने वाले प्रोफेसर संगीत रागी ने एक टीवी डिबेट में कहा कि बंगाल में सीएम ममता बनर्जी का जहाज डूबने वाला है और उस पर कोई सवार होने को तैयार नहीं है। उन्होंने रिपब्लिक भारत की टीवी डिबेट ‘पूछता है भारत’ में एक सवाल के जवाब में ये बात कही। प्रोफेसर रागी ने कहा कि ममता समझ रही हैं कि उनका जहाज और नाव डूबने वाला है। ये सब वो समझ रही हैं इसलिए उनकी नाव पर बैठने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। लोग उनकी पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं।

इसका टीएमसी नेता ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ रहा। जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी उनका 2011 और 2016 में प्रदर्शन सही रहा मगर 2019 में हालत खराब। ऐसा नेता भारतीय जनता पार्टी के लिए ही बोझ बनेंगे। अपने इस दावे के संदर्भ में टीएमसी नेता ने कहा कि 12 लोकसभा सीटों पर भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी का प्रभाव था। मगर 2019 के लोकसभा चुनाव में वो सिर्फ दो सीटें जिता पाए हैं।

देखिए 19वें मिनट से वीडियो-

जवाब में संगीत रागी ने कहा कि वो नेता भाजपा पर बोझ बनें या ना बनें, ये पार्टी खुद देखेगी। मगर जिस रफ्तार टीएमसी नेता पार्टी छोड़ रहे उसके हिसाब से कहा जा रहा है कि ममता की पार्टी की ‘दुरदर्शा’ खराब है। इसकी एक बड़ी वजह है कि बंगाल की राजनीति भारतीय मन की राजनीति नहीं रही। वहां भारतीय संस्कृति की राजनीति नहीं रही। 34 साल वहां वामपंथी आतंकवाद ने काम किया।

इसके जवाब में टीएमसी नेता ने फिर शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में जाने पर तंज कसा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अधिकारी भाजपा में जाने से भगवा दल को ही नुकसान होगा। 2019 में शुभेंदु अधिकारी की वजह से ममता को नुकसान हुआ। इसलिए अबकी बार उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को नुकसान होगा। उनका कोई जनाधार नहीं बचा जबकि बंगाल में सीएम ममता की आंधी चल रही है।