कृषि कानून को लेकर जिस तरह का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर हो रहा है, कुछ उसी तरह का आंदोलन टेलीविजन चैनलों के डिबेट में चल रहा है। डिबेट के दौरान कृषि कानून के समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष आक्रामक रूप से एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। कभी-कभी दोनों पक्ष इतने उत्तेजित हो जा रहे हैं कि एक साथ ही बोलते रहते हैं। इससे उनकी बातें स्पष्ट रूप से सुन पाना मुश्किल हो जाता है।
टीवी चैनल रिपब्लिक भारत में पूछता है भारत कार्यक्रम में एंकर अर्नब गोस्वामी ने पैनलिस्ट राजनीतिक विश्लेषक विवेक श्रीवास्तव को जिनपिंग कहा। डिबेट के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजनीतिक विश्लेषक विवेक श्रीवास्तव से कहा कि कृषि कानून में प्रॉब्लम है तो बिंदुवार तरीके से चर्चा करें। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। भाजपा के गौरव भाटिया ने राजनीतिक विश्लेषक विवेक श्रीवास्तव को कई बार शांत होने को कहा।
वे बोले, “कार्ल मार्क्स चुप हो जाओ, चुप हो जाओ, फूंक दूंगा तो उड़ जाओगे।” विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि हम आंदोलनकारी हैं। हम आंदोलन करेंगे। सरकार झूठ बोल रही है। सरकार भ्रष्टाचार करेगी तो हम आंदोलन करेंगे।
#ModiStrikesBack | कृषि कानून में प्रॉब्लम है तो बिंदुवार तरीके से चर्चा करें: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजनीतिक विश्लेषक विवेक श्रीवास्तव से कहा
देखिए 'पूछता है भारत' अर्नब के साथ रिपब्लिक भारत पर #LIVE : https://t.co/G945HvRmSx pic.twitter.com/Wp1COxRPog
— Republic Bharat – रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) February 10, 2021
कहा कि हम आंदोलनजीवी लोग हैं। हम आंदोलन करके सरकार को रोकेंगे। सरकार किसानों को चुप कराने में लगी है। किसानों की मांगों को पूरी नहीं कर रही है। किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। आपके दबाने से हम नहीं दबेंगे।
राजनीतिक विश्लेषक विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि आप मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। आप मुद्दों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे गौरव भाटिया। आप हमे चुप नहीं करा सकते हैं। हम अपनी मांगों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।