Rekha Gupta-Swati Maliwal: रेखा गुप्ता अब से कुछ ही देर में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसको लेकर रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच चुकी हैं। लेकिन यहां से एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और रेखा गुप्ता एक-दूसरे से मिल रही हैं। इस मुलाकात के दौरान रेखा गुप्ता और स्वाति मालीवाल एक-दूसरे हाथ मिला रही हैं। वहीं स्वाति मालीवाल रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ लेने से पहले बधाई दे रही हैं। जिसका वो हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करती हैं। इस मुलाकात के दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रही हैं।
शालीमार बाग सीट से विधायक हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता है। वह शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है।
रेखा गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सक्रिय सदस्य हैं। संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जरिये उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया। 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गईं। 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं। 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं।
बीजेपी में कई पदों पर रहीं रेखा
रेखा गुप्ता 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रहीं। 2004-2006 में वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनीं। नगर निगम में पार्षद बनने के बाद उन्हें 2007-2009 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मार्च, 2010 में उन्हें भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। मौजूदा वक्त में वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रही हैं।
रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से हार मिली थी। 2015 में उन्हें लगभग 11000 वोटों से वंदना कुमारी ने हराया था जबकि 2020 में उनकी हार का अंतर 3440 वोटों का था। लेकिन इस बार रेखा गुप्ता ने वंदना कुमारी को बहुत बड़े अंतर से चुनाव में शिकस्त दी है।
स्वाति मालीवाल कौन हैं?
जनवरी 2024 में आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजा। मार्च 2024 में जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई तो स्वाति मालीवाल विदेश निकल गईं।मालीवाल ने उस वक्त व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था। मई में केजरीवाल जब जेल से बाहर आए, तो स्वाति उनसे मिलने पहुंची थीं।
रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, थोड़ी देर में लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
स्वाति के मुताबिक यहां पर अरविंद केजरीवाल ने निजी सचिव ने उनसे मारपीट की। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक केजरीवाल के निजी सचिव बिभव ने स्वाति को 8 थप्पड़ मारे थे। इस घटना में आप हाईकमान ने बिभव का पक्ष लिया, जिसके बाद स्वाति आप से बागी हो गईं। स्वाति का कहना था कि किसी डर से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने बिभव पर कार्रवाई नहीं की।
कभी स्वाति अरविंद केजरीवाल की थीं खास
स्वाति केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल के साथ ही अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। दोनों पहले एक्टिविजम और फिर अन्ना आंदोलन के जरिए राजनीति में आए। सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल ने स्वाति को महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। स्वाति को एक रैली में अरविंद केजरीवाल ने शेरनी की संज्ञा दी थी।
जनवरी 2024 में दिल्ली की 3 सीटों के लिए जब राज्यसभा के चुनाव कराए गए, तो स्वाति को सुशील गुप्ता की जगह राज्यसभा भेजा गया। एक वक्त में स्वाति की गिनती आप के टॉप लीडरशिप में होती थी।
यह भी पढ़ें-
रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी में कितने जवान रहेंगे तैनात, जानिए किस कैटेगरी की मिलेगी सुरक्षा
कितनी पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता? पहली बार बनी विधायक और सीधा मिली सीएम की कुर्सी