Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की नए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ पार्टी दफ्तर में विधायकों से एक-एक करके बात की, फिर उनके नाम का ऐलान किया। सबसे खास बात यह है कि रेखा गुप्ता के पति का पॉलिटिक्स से कोई भी कनेक्शन नहीं है। आइए अब जानते हैं कि रेखा गुप्ता कितनी अमीर है और उनकी कुल संपत्ति कितनी है।
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दायर हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग ₹5.3 करोड़ है, जिसमें देनदारियां ₹1.2 करोड़ हैं। उनकी इनकम का सोर्स एक वकील के रूप में उनका पेशा और उनका राजनीतिक करियर है। रेखा गुप्ता के पास में 1,48,000 नकद है। बीजेपी नेता के अकाउंट में 22,44,242 रुपये जमा है। उनके अलग-अलग कंपनियों में शेयर भी हैं। केशव सहकारी बैंक लिमिटेड में 200 और हिंदुस्तान समाचार लिमिटेड में 100 शेयर हैं।
रेखा गुप्ता के पति के नाम पर कार
बीजेपी नेता ने NSS और पोस्टल सेविंग्स में किसी तरह का कोई भी इंवेस्ट नहीं किया है। रेखा गुप्ता और उनके पति के पास में 53,68,323 रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। रेखा गुप्ता के पास में खुद की कोई भी कार नहीं है। उनके पति के नाम पर मारुति XL6 (2020 मॉडल) की एक कार है। इसकी कीमत 4,33,500 रुपये है। भारतीय जनता पार्टी की नेता के पास में 1,800000 के आभूषण भी है। अब रेखा गुप्ता की अचल संपत्ति पर गौर करें तो उनके पास में दिल्ली के रोहिणी में एक घर है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा है। इतना ही नहीं शालीमार बाग में भी एक घर है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ से ज्यादा है।
पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग
रेखा गुप्ता के राजनीतिक करियर की शुरुआत कब हुई?
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में हुआ था। रेखा की राजनीतिक यात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से शुरू हुई। यहां वे 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हुईं। उन्होंने 1994-1995 में दौलत राम कॉलेज के सचिव और बाद में 1995-1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के सचिव के रूप में काम किया। 1996-1997 में वे DUSU की अध्यक्ष बनीं। रेखा गुप्ता को 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद के रूप में चुना गया। पढ़ें पूरी खबर…