Delhi CM Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने निंदा की है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।”
इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”
रेखा गुप्ता पर किसने किया हमला?
न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स की पहचान राजेश खिमजी के रूप में हुई है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस यह सत्यापित कर रही है कि क्या हमलावर का नाम और पता सही है।
रेखा गुप्ता के साथ जनसुनवाई में क्या हुआ?
शिवसेना यूबीटी ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने पहले भी ऐसी घटनाएं देखी हैं, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह के हमलों का सामना करना पड़ा है। उस समय बीजेपी उन हमलों का जश्न मनाती थी।
उन्होंने कहा कि देश की राजधानी के वर्तमान मुख्यमंत्री के घर तक कानून-व्यवस्था की चुनौती पहुंच गई है। यह बेहद चिंताजनक है और गृह मंत्रालय से सवाल पूछे जाने चाहिए क्योंकि दिल्ली पुलिस और कानून-व्यवस्था उनके अधीन आती है… अगर मुख्यमंत्री खुद असुरक्षित हैं तो दिल्ली के नागरिक कैसे सुरक्षित हैं? मुझे उम्मीद है कि गृह मंत्रालय आखिरकार दिल्ली के नागरिकों की मांगों के प्रति जागरूक होगा।
बीजेपी के किस वर्तमान मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं रेखा गुप्ता? बोलीं- बंदे में दम है