देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा, दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई के चेयरमैन आर. एस. शर्मा का ट्विटर खाता हैक कर लिया गया। शर्मा का खाता शनिवार को हैक हुआ जबकि रतन टाटा का खाता शुक्रवार को हैक हुआ था। टाटा ने ट्वीट करके खेद जताया है कि कल उनका खाता हैक कर लिया गया और इस पर दुर्भावना के साथ गलत ट्वीट किए गए। अब इन नकली पोस्टों को हटा लिया गया है। इस असुविधा के लिए उन्हें खेद है।

इसी तरह शर्मा के खाते से शनिवार को किए गए ट्वीट में अश्लील टिप्पणी के साथ एपल एपस्टोर का लिंक भी साझा किया गया है। ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि ट्विटर को उनके खाते के हैक होने की जानकारी दे दी गई है और खराब पोस्टों को हटाया जा रहा है। शर्मा इस समय फिजी और ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

शुक्रवार को टाटा के अकाउंट पर पैरोडी अकाउंट @realhistorypic का एक ट्वीट शेयर किया गया था। इस ट्वीट में रिलायंस इंडस्ट्रीज चीफ मुकेश अंबानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साथ में फोटो थी। इसके साथ कैप्शन भी दिया हुआ था। ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी मार्क किया हुआ था। टि्वटर यूजर्स टाटा के ट्वीट से हैरान थे, क्योंकि वे टि्वटर पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। टाटा ने आखिरी ट्वीट एक सितंबर, 21 फरवरी और 28 दिसंबर 2015 में किए थे। टाटा के टि्वटर पर 6.13 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उन्होंने अप्रैल 2011 में टि्वटर ज्वाइन करने के बाद अब तक केवल 119 ट्वीट किए हैं।

Read Also: हैक हुआ ऋतिक रोशन का FB अकाउंट, हैकर ने लाइव चैट कर बदली प्रोफाइल पिक

बता दें, हालही में बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन का अकाउंट हैक हो गया था। हैकर ने इस अकाउंट को हैक कर उसने लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो शुरू कर दी। इस वीडियो पर 500 लोग जुड़ गए। लेकिन इस दौरान वह समझ गए कि जो खुद को बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन बता रहा है वह दरअसल कोई और है। इस हाईजैकर ने अकाउंट हैक करने के बाद फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी थी। इनसे पहले सुपरस्टार रजनीकांत का भी टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

Read Also: रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, बेटी ऐश्वर्या ने की पुष्टि