देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रूप के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। इस मामले की सीधी जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। रतन टाटा एक महान उद्योगपति और समाजसेवी भी हैं, जिन्होंने टाटा समूह को दुनियाभर में पहुंचाया है। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था।
एक दिन पहले ही अपनी सेहत को लेकर उनकी ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें लिखा है वह अपना रूटीन चेकअप करवा रहे हैं और उनकी सेहत ठीक है। हालांकि उनकी सेहत को लेकर टाटा ग्रुप की ओर से आज किसी तरह का ताजा बयान जारी नहीं किया गया है। वह1991 में ऑटोमोबाइल से लेकर स्टील बनाने वाली टाटा कंपनी के चेयरमैन बने थे और उन्होंने 2012 तक रहे।
टाटा ग्रूप ने क्या कहा था?
उद्योगपति टाटा अपने समाजसेवा से जुड़े कामों के लिए भी जाने जाते हैं। टाटा ग्रूप ने सोमवार को कहा था कि उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता का कोई कारण नहीं है और वह उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के लिए जांच करा रहे हैं। टाटा ग्रूप ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘अफवाह’ करार देते हुए कहा था ये दावे निराधार हैं। टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी ‘टाटा संस’ के चेयरमैन के रूप में टाटा ग्रुप का नेतृत्व किया। बयान में कहा गया कि ‘मैं वर्तमान में अपनी उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच से गुजर रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छा हूं।’’
कौन बनेगा टाटा का उत्तराधिकारी? जानें किसके हाथ आ सकती है 3800 करोड़ के साम्राज्य की कमान
पीटीआई के मुताबिक मीडिया की खबरों में दावा किया गया था कि सेहत में गिरावट के बाद टाटा को सोमवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। टाटा ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही हालिया अफवाहों से अवगत हूं और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।’’