Ramgarh Bihar ByPolls Election/Chunav Result 2024: बिहार की रामगढ़ सीट से बीजेपी के अशोक कुमार ने बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार को हराया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अशोक को 62,257 और सतीश को 60,895 वोट हासिल हुए। अशोक ने सतीश को 1362 वोटों से हराया।

रामगढ़ में BJP के अशोक कुमार की जीत हुई है। उन्होंने महज 1000 वोटों से बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार को हराया। ईसीआई के आंकड़ों के मुताबिक, अशोक को 62,257 और सतीश को 60,895 वोट हासिल हुए।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में लड़ाई राजद और बीजेपी के बीच थी। जहां एक तरफ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया था तो दूसरी ओर बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक सिंह पर विश्वास जताया था।

उम्मीदवारपार्टीवोटों की संख्या
अशोक कुमारबीजेपी 62,257
सतीश कुमार बीएसपी60,895

Bihar By Election Result 2024 LIVE: बिहार की चारों सीटों पर कौन मारेगा बाजी, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

प्रशांत किशोर और बसपा ने चुनाव को बनाया मजेदार

राजद और बीजेपी से अलग प्रशांत किशोर ने सुशील कुशवाहा को जन सुराज से उम्मीदवार बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने भी इस चुनावी खेल में अपना दांव खेला है। बसपा ने पूर्व विधायक अंबिका यादव के भतीजे पिंटू यादव को उम्मीदवार बनाया है।

कैसे रहे थे पिछले चुनाव के नतीजें?

बात पिछले चुनाव के नतीजों की करें, तो साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में रामगढ़ से सुधाकर सिंह राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। जबकि बीजेपी की ओर से अशोक सिंह उम्मीदवार थे। वहीं, अंबिका यादव बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। जब चुनाव परिणाम आए तो उस समय सुधाकर सिंह 58,083 वोट पाकर विजेता बने। दूसरे स्थान पर बसपा के अंबिका यादव रहे उनको 57,894 वोट मिले। अंबिका यादव महज 189 वोट से चुनाव हारे थे। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह 56,084 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
राजदसुधाकर सिंह58,083जीते
बसपाअंबिका यादव57,894हारे
बीजेपीअशोक सिंह56,084हारे

यहां देखें रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2024 के नतीजें-