पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच देशभर की नजरें अयोध्या पर है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। साथ ही ठंड से भी लोग परेशान हैं। अयोध्या को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।

अयोध्या में रहेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अयोध्या में दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि सुबह कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या में कोहरे के दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर तक हो सकती है। हालांकि दोपहर 12 बजे के आसपास यह बढ़कर 1000 मीटर से 1500 मीटर तक हो जाएगी।

अयोध्या में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक आ सकता

मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या में 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सोमवार को भी अयोध्या में ठंड अधिक रहेगी। हालांकि केवल अयोध्या में नहीं बल्कि लखनऊ में भी ठंड अधिक रहेगी। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों समेत बिहार और पश्चिमी राजस्थान के भी कई इलाकों में शीतलहर की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में भी भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब के कुछ इलाकों में 24 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी और हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ठंड अधिक पड़ेगी।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही

इस साल उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी लखनऊ में पिछले 2 साल के मुकाबले इस बार अधिक ठंड पड़ रही है। पिछले 1 महीने के दौरान लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी काम रहा है। जनवरी में लखनऊ में दो बार बारिश हुई और इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इसका कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बताया जा रहा है। इसके पिछले दो सालों में यह 4 से 5 बार आया था लेकिन इस बार आठ बार आया है, जिसके कारण अधिक ठंड पड़ रही है।