पाकिस्तान द्वारा चीन से मदद लेकर भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रची जा रही हैं। हाल ही में कुछ अधिकारियों ने बताया था कि चीन की मदद से पाकिस्तान LOC पर सुरंगें बना रहा है, उसकी मदद से ही सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। अब उन इनपुट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी है। उनकी तरफ से साफ कर दिया गया है कि भारत आसानी से कभी भी सीमा-पार हमला कर सकता है।
राजनाथ की पाक को चेतावनी
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा। भारत ताकतवर बनता जा रहा है। जरूरत पड़ी तो भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो उस पार भी जा सकता है। नहीं भूलना चाहिए कि पीएम मोदी ने सिर्फ 10 मिनट लिए सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला लेने में। ये बताने के लिए काफी है कि उनकी इच्छाशक्ति कितनी ताकतवर है। हमारे जवानं ने सिर्फ अपनी सीमा के अंदर मौजूद आतंकियों को नहीं मारा, बल्कि सीमा पार जा भी कई आतंकियों का सफाया किया।
चालाक चीन को भी संदेश
अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ये बयान मायने रखता है। इस समय चीन की तरफ से लगातार पाकिस्तान की मदद की जा रही है। हाल ही में कुछ अधिकारियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे। बताया गया कि चीन सीक्रेट तरीके से पाकिस्तान को कॉम्बैट एरियल व्हीकल दे रहा है, उसकी तरफ से अंडरग्राउंड केबल भी एलओसी में डाली जा रही हैं। अब ये मदद सिर्फ इसलिए की जा रही है जिससे पाकिस्तान को ये दिखाया जा सकते कि चीन ही उसका इकलौता और सबसे सच्चा दोस्त है।
इसके अलावा चीन ने पाकिस्तन को अत्याधुनिक SH-15 गन की सप्लाई की है। पाकिस्तान ने कुल 236 ऐसी बंदूकों के लिए ऑर्डर दे दिया है। अब भारत की इस पर पैनी नजर है, वो जानता है कि पाकिस्तान से खतरा है, लेकिन चालाक चीन से भी चौकाना रहना जरूरी है।