देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (शनिवार) 31वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 21 मई 1991 को लिट्टे के आतंकियों ने एक चुनावी रैली में उनकी हत्या कर दी थी। इस आत्मघाती हमले में राजीव गांधी समेत 18 लोगों की मौत हुई थी। हिंदुस्तान में कंंम्यूटर क्रांति के जनक कहे जाने वाले राजीव गांधी की सोनिया गांधी से पहली मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है। सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात कैंब्रिज में हुई थी जब वे इंजीनियरिंग का कोर्स करने गए थे।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

इटली में पैदा हुईं सोनिया से राजीव गांधी की मुलाकात 1965 में हुई थी। कैंब्रिज के उस ग्रीक रेस्तरां में राजीव गांधी अक्सर खाना खाने आते थे। वहां पर सोनिया से राजीव गांधी इसकदर मुतासिर हुए कि उन्होंने रेस्तरां के मालिक चार्ल्स एंटनी से कहा, “आप कुछ पैसे ज्यादा ले लें, लेकिन मुझे सोनिया के नजदीक बैठने दें।” राजीव गांधी ने एंटनी से कहा कि वे किसी तरह उनको सोनिया के पास बैठने दें।

सोनिया गांधी पर लिखी जीवनी में रशीद किदवई ने भी कैंब्रिज में हुई राजीव-सोनिया की मुलाकातों का जिक्र किया है। रशीद किदवई कहते हैं, “उन्होंने देखा कि लड़कों का एक ग्रुप बैठा हुआ है। उनमें से एक लड़का उनकी तरफ देख रहा था और वह उस लड़के को देख रही थीं। उन्होंने देखा कि लड़के ने नैपकिन उठाया और पेन से उस पर कुछ लिखा और वेटर के जरिए उनको भेजा। वह एक कविता थी जो सोनिया गांधी की खूबसूरती के बारे में राजीव गांधी ने उसी वक्त लिखा था।”

रशीद किदवई कहते हैं, “सोनिया को ये सब अटपटा लगा कि कौन है ये जो ये सब कर रहा है। इनकी एक जर्मन दोस्त थी जो राजीव गांधी को भी जानती थी, जिसके जरिए ये दोनों एक-दूसरे के करीब आए।” बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजीव गांधी का बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन से तब से याराना था, जब वो चार साल के हुआ करते थे।

अमिताभ बच्चन जब स्ट्रगल कर रहे थे, उस वक्त राजीव गांधी उनसे मिलने मुंबई गए। जब भी राजीव गांधी मुंबई आते थे तो अमिताभ उनको रिसीव करने जाते थे और पूरे समय साथ रहते थे। राजीव गांधी के मुंबई पहुंचने पर अमिताभ उनको हास्य अभिनेता महमूद से मिलवाने ले गए। कहा जाता है कि महमूद का शर्त लगाने का बहुत शौक था।

रशीद किदवई कहते हैं, “उनकी (महमूद) तबीयत खराब रहती थी और वह कुछ ऐसी दवा लेते थे जिससे अजीब तरह का नशा रहता था। राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन उस रात जब महमूद के सामने आए, वो राजीव गांधी को पहचान नहीं पाए और अमिताभ बच्चन से उनके बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि ये तो बहुत अच्छे हैं, मैं 5 हजार रु की शर्ता लगाने को तैयार हूं ये अच्छे एक्टर साबित हो सकते हैं।” बाद में राजीव गांधी के बारे में मालूम होने के बाद महमूद शर्मिंदा हुए थे।