Rajinder Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली की सत्ता अरविंद केजरीवाल से दूर हो चुकी है। इस सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, यहां से बीजेपी के उमंग बजाज ने 46671 मतों के साथ जीत दर्ज की है। वहीं आप के दुर्गेश पाठक को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि राजिंदर नगर विधानसभा सीट पूरे चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में बनी रही।

015 से राजिंदर नगर में तीन बार विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए और तीनों बार आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। 2025 विधानसभा चुनाव के लिए राजिंदर नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं भाजपा ने उमंग बजाज और कांग्रेस ने विनीत यादव को उम्मीदवार बनाया।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आपदुर्गेश पाठक45440
बीजेपीउमंग बजाज46671 (जीते)
कांग्रेसविनीत यादव4015

दुर्गेश पाठक ने उपचुनाव में दर्ज की थी जीत

राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर 2022 में विधानसभा उप चुनाव हुए थे। दरअसल यहां से विधायक राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद बन गए तो उनके इस्तीफे के कारण सीट खाली हुई थी। इस दौरान भाजपा ने राजेश भाटिया को उम्मीदवार बनाया था और आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को। दुर्गेश पाठक को 40319 वोट मिले थे, जबकि राजेश भाटिया को 28,581 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता को 2014 वोट मिले थे।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आप दुर्गेश पाठक40,319
बीजेपीराजेश भाटिया 28,581
कांग्रेसप्रेम लता2014

2020 में राघव चड्ढा ने दर्ज की थी जीत

2020 के विधानसभा चुनाव में राजिंदर नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की ओर से राघव चड्ढा को 59135 वोट मिले थे। जबकि भाजपा ने अपने दिग्गज नेता आरपी सिंह को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 39,077 वोट मिले थे। कांग्रेस ने युवा रॉकी तुसीर को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 3,941 वोट मिले थे। राघव चड्ढा यहां से बड़ी जीत दर्ज की थी।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आप राघव चड्ढा59,135
बीजेपीआरपी सिंह39,077
कांग्रेसरॉकी तुसीर3,941