पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने अटारी – वाघा बॉर्डर बंद करने का फैसला किया है। भारत सरकार के इस फैसले से विभिन्न वजहों से पाकिस्तान जा रहे भारतीय नागरिकों पर भी प्रभाव पड़ा है। राजस्थान के शैतान सिंह की कुछ दिनों बाद पाकिस्तान की लड़की से शादी होनी थी। उन्हें गुरुवार को अटारी – वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान जाना था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपनी शादी के लिए दोनों देशों के बीच हालात सुधरने का इंतजार करना पड़ेगा।

न्यूज एजेंसी ANI ने बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें शादी के लिए पाकिस्तान जाना था लेकिन अब रुकावट हो गई। शैतान सिंह ने आगे कहा कि अब क्या करें बॉर्डर का मामला है। सरकार ने जो फैसला लिया है, सही लिया होगा। आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हमला करके सही नहीं किया।

शैतान सिंह के साथ उनके परिवार के कई लोग पाकिस्तान जा रहे थे, जिनमें रिश्ते में दादी लगने वाली बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। शैतान सिंह के भाई सुरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पाकिस्तान जा रहे थे। ये हमारी दादी सा है, इनके चार बेटे पाकिस्तान में रहते हैं। इनका पासपोर्ट वहीं का है। एक बेटी और एक बेटा यहां पाकिस्तान में रहते हैं, ये उनको देखने के लिए आए थे, अभी वापस जा रहे हैं पाकिस्तान। अभी बॉर्डर पूरी तरह से बंद किया हुआ है। इससे ये काफी हताश हैं।”

‘खून किसी का भी बहे, वो गलत है…दिल सबका एक जैसा धड़कता है’, पहलगाम आतंकी हमले पर बोले कराची के मोहम्मद जमील

‘India – Pakistan Border नहीं खुलेंगे तो शादी कैसे हो सकती है’

भाई की शादी में रुकावट पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद की वजह से हमारे सारे रिश्ते खराब हो रहे हैं। बॉर्डर बंद होने की वजह से आना-जाना बंद है। उन्होंने जो किया वो बहुत गलत किया। उन्होंने पर्यटकों पर हमला किया है, पर्यटक तो किसी भी देश से आ सकते हैं। इससे तो सब डर जाएंगे, कोई कहीं नहीं जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में हमारे भाई की शादी थी। अब डिले हो जाएगा, बॉर्डर नहीं खुलेंगे तो शादी कैसे हो सकती है। यह बहुत बड़ी गलती की है उन्होंने लेकिन भुगतना सबको पड़ेगा।

‘I say to the whole world…’, पहलगाम पर बात करते हुए PM मोदी ने अंग्रेजी में क्यों दिया संदेश?