Rajasthan Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग खत्म होने के बाद आज एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि एनडीए अलायंस को एक बार फिर बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को लगभगन सभी एग्जिट पोल्स ने 300 से ज्यादा सीटें दी हैं। राजस्थान की बात करें तो बीजेपी को यहां पिछले चुनाव में बंपर सीट मिली थीं लेकिन इस बार कुछ नुकसान हो सकता है।
टुडेज चाणक्य
टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल की बात करें तो एनडीए को बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां बीजेपी को 22 कांग्रेस को 02 और अन्य को एक सीट 01 मिलने का अनुमान जताया गया है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया
इंडिया टुडे माई एक्सिस के एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 16 से 19 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है, जबकि एक से दो सीटें अन्य के खाते में भी जाने की संभावना बताई गई है।
ABP- C वोटर का क्या है अनुमान
ABP-C वोटर के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 353 से 383 सीटें मिल सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन को 152 से लेकर 182 तक सीटें मिल सकती है। इसके अलावा अटर्स के खेमें में भी 4 -12 सीटें जा सकती हैं।
दैनिक भास्कर का सर्वे क्या कहता है?
दैनिक भास्कर के सर्वे में अनुमान लगाया है कि 281 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 145-201 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा अन्य को 33-49 सीटें मिल सकती हैं.