Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) एक बार फिर शुरू हो गयी है। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) दिल्ली (Delhi) के रास्ते गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी बार्डर (Loni Border) से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने स्वागत किया।

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू होने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टी-शर्ट एक बार फिर चर्चा में दिखाई दे रही है। इस बार लोनी बार्डर पर यात्रा का स्वागत करने के दौरान अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की टी-शर्ट का जिक्र किया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandh) ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती ? मैं उनसे कहती हूं कि ये सत्य का कवच पहना हुआ है। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा।

Rahul Gandhi को मिला RAW के पूर्व सचिव का साथ

भारतीय खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व सचिव ए एस दुलत (A S Dulat) मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। दुलत अपनी सेवानिवृत्ति के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जम्मू-कश्मीर के सलाहकार भी थे।

arooq Abdullah भी हुए शामिल

नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्लाह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए है। कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा “यही प्यार और आशीर्वाद लिए अपने लक्ष्य तक जाएंगे। देश जोड़ने निकले हैं। देश जोड़कर दिखाएंगे। आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला जी।”

“सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है”

भारत जोड़ो यात्रा का प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लोनी में स्वागत करते हुए अपने भाई राहुल गांधी को फाइटर बताया और कहा कि 3000 किमी से अधिक की दूरी पूरी करने पर उन्हें उन पर बहुत गर्व है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अंबानी और अडानी ने नेताओं, सार्वजनिक संस्थानों और मीडिया को खरीदा लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद सके।

प्रियंका गांधी ने कहा कि वे उन्हें खरीद भी नहीं सकते। अगर नफरत और बंटवारे की राजनीति चलती रही तो आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। आपको नौकरियां नहीं मिलेंगी, अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं होगा।

भारत जोड़ो यात्रा का आगे का कार्यक्रम

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रहेगी। इसके बाद 6 जनवरी को फिर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 11 से 20 जनवरी तक पंजाब और 19 जनवरी को एक दिन हिमाचल प्रदेश में रहेगी।

Rahul Gandhi की Bharat Jodo Yatra Live

यात्रा 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद यह निर्णय लिया गया था कि यात्रा मार्ग हिमाचल प्रदेश के उन हिस्सों से होकर गुजरेगा जिसकी सीमा पंजाब के साथ लगती है।