अपनी राजनीतिक छुट्टी के कारण चर्चा के विषय बनें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भारत लौटने की ख़बर है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनु सिंघवी से इस बावत पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘राहुल गांधी थोड़ी देर में यहां होंगे’।
गौरतलब है कि राहुल गांधी 56 दिनों से छुट्टी पर हैं जिसके कारण वह विरोधियों के निशाने पर आ गए थे और लगातार उनकी आलोचनाओं होती रहीं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था और नसीहत दी कि राहुल को राजनीति में ज्यादा दिखना चाहिए और इसे पार्ट टाईम जॉब की तरह नहीं लेना चाहिेए। हाल में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था।