Bharat Jodo Yatra 100 Day: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को राजस्थान से अपने दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई पदयात्रा ने शुक्रवार (17 दिसंबर) को राजस्थान चरण के 12वें दिन अपने 100 दिन पूरे कर लिए।
Bharat Jodo Yatra के 100 दिन पूरे
राज्यसभा सांसद और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, “आज Bharat Jodo Yatra की ऐतिहासिक यात्रा 100 दिन पूरे करती है। देश को नफरत, कट्टरता, विभाजन, हिंसा, अन्याय, बेरोजगारी और चावल की कीमतों के खिलाफ एकजुट करती है। यात्रा ने 8 राज्यों और 2,763 किलोमीटर को कवर किया है। लाखों लोगों का दिल जीत रहे हैं। प्यार और सौहार्द के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर जनता को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। सभी भारत यात्रियों और ख़ासतौर से राहुल गांधी जी को बहुत-बहुत बधाई। यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन, सहयोग व विश्वास मिला है। ये एक ‘राष्ट्रीय जन-आंदोलन’ है।
Congress का दावा देश में किसी भी राजनेता की अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा
वहीं, कांग्रेस (Congress) ने दावा किया है कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा की गयी सबसे लंबी पदयात्रा है। राहुल गांधी का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को लामबंद करना और कथित देश में विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ आम जनता को एकजुट करना है। राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा 17 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। बड़ी संख्या में लोग बैनर और पार्टी के झंडे लिए मार्च में शामिल होते देखे गए।
भारत जोड़ो यात्रा अगले साल तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अब तक यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर किया है और अब यह राजस्थान में है। भारत जोड़ो यात्रा साल 2023 में कश्मीर में पूरी होगी।
Rahul Gandhi की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने तवांग मुद्दे पर केंद्र सरकार को भी घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि चीन अरुणाचल और लद्दाख के उस पार युद्ध की तैयारी कर रहा है और हिंदुस्तान की सरकार सो रही है। हमारी सरकार इन बातों को देश की जनता से छिपाती है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार तवांग के मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है।