Rahul Gandhi in Colombia: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी साउथ अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां कोलंबिया स्थित EIA यूनिवर्सिटी में छात्रों से संवाद किया। इस दौरान राहुल गांधी ने देश की केंद्र सरकार पर भारतीय लोकतंत्र पर बड़े हमले करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के विदेश में दिए गए इस बयान पर देश में सियासत गर्म हो गई है। सत्ताधारी बीजेपी ने राहुल गांधी को ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’ तक बता दिया।
दरअसल, कोलंबिया की यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हो रहा हमला है, क्योंकि भारत में कई धर्म, कई परंपराएं है। भारत वास्तव में अपने सभी लोगों के बीच संवाद का एक अहम केंद्र है। इस जगह को व्यवस्थित रखने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था बेहद जरूरी है, लेकिन फिलहाल वहां लोकतंत्र पर लगातार हमले के चलते बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
राहुल गांधी ने भारत की व्यवस्था को बताया- जटिल
इसके अलावा राहुल गांधी से भारत की वैश्विक भूमिका पर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि भारत की 1.4 अरब की आबादी में अपार संभावनाएं हैं लेकिन भारत का ढांचा चीन से बिल्कुल अलग है, चीन एक केंद्रीकृत और एकरूप प्रणाली वाला देश है, जबकि भारत में अनेक भाषाएं, संस्कृतियां, परंपराएं और धर्म हैं। भारत की व्यवस्था कहीं अधिक जटिल है।
यह भी पढ़ें: सत्ता विरोधी लहर कैसे खत्म करेगी BJP?
राहुल गांधी ने कहा कि भारत दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है और वह बहुत आशावादी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संरचना में भी कई कमियां हैं कुछ जोखिम हैं, जिनसे भारत को पार पाना होगा। सबसे बड़ा जोखिम लोकतंत्र पर हो रहा हमला है।
बीजेपी ने राहुल को बताया- लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा
राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र वाले बयान पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा कि एक बार फिर, राहुल गांधी विपक्ष के नेता- यानी ‘लीडर ऑफ प्रोपेंगेंडा’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: RSS से जुड़े इस राज्य के पूर्व DGP, ईसाई समुदाय से है नाता, कहा- जोड़ता है संघ
शहजाद ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं! आखिरकार, वह भारतीय राज्य से ही तो लड़ना चाहते हैं, लेकिन कभी अमेरिका और ब्रिटेन से हमारे मामलों में दखल देने की मांग करते हैं, और अब ये सेना से लेकर न्यायपालिका, संविधान और सनातन तक… सभी पर हमला कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘असीम मुनीर एक इस्लामी जिहादी जनरल’, पूर्व रॉ प्रमुख ने पाकिस्तान को बताया ‘बनाना रिपब्लिक’
अमेरिका-भारत में बताईं समानताएं
राहुल गांधी ने यहां इंजीनियरिंग के छात्रों को संबोधित किया और कहा कि भारत, चीन का पड़ोसी और अमेरिका का घनिष्ठ साझेदार है। हम बिल्कुल उस जगह पर बैठे हैं, जहां ताकतें आपस में टकरा रही हैं।
इसके अलावा अमेरिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्रुवीकरण अभियान ज्यादातर बेरोजगारों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक विकास के बावजूद, हम रोजगार देने में असमर्थ हैं क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था सेवा-आधारित है और हम उत्पादन करने में असमर्थ हैं।
यह भी पढ़ें: RSS के 100 साल पूरे होने पर क्या बोले मोहन भागवत?