कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अब चुनावी मोड में हैं। सोमवार (17 सितंबर) को राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रोड शो किया। बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस संकल्प यात्रा के नाम से पूरे प्रदेश में रोड शो कर रही है। लेकिन भोपाल में राहुल गांधी के रोड शो के साथ ही ‘मिशन मध्य प्रदेश’ का औपचारिक ऐलान हो गया।
रोड शो के दौरान राहुल गांधी सुल्तानिया रोड पर मशहूर राजू टी स्टॉल पर रुके। इस टी स्टॉल पर उन्होंने मशहूर नमकीन चाय और समोसे का लुत्फ उठाया। राहुल गांधी के पास इस दौरान कई कार्यकर्ता आए और वह उनके साथ सेल्फी लेते भी दिखे। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो भी साझा किया। वीडियो के अंत में राहुल गांधी की नजर कैमरे पर गई। कैमरे की ओर देखकर राहुल हल्के से मुस्कुराए और फिर से आंख मार दी। राहुल गांधी की आंख मारने की कहानियां पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
चाय, समोसा और सेल्फी #CongressSankalpYatra pic.twitter.com/cewTNqnAFZ
— Congress (@INCIndia) September 17, 2018
सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने इस वीडियो पर भी मजेदार कॉमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि चीन में रोजगार पैदा करते राहुल गांधी। ये कॉमेंट राहुल गांधी के उस बयान को निशाना बनाते हुए लिखा गया है, जिसमें राहुल गांधी ने ये कहा था कि मेक इन इंडिया फेल हो चुका है। जब भी देश में हम कोई सेल्फी लेते हैं तो चीन के लोगों को रोजगार मिलता है।
nahi ye to PM ke saath dosti wali wink hai dekh dhyaan se ! aapko modi se dar lagta hoga @RahulGandhi to aankh mar kar hans dete hai “friendly wink” pic.twitter.com/wDxYHXcVfL
— SwarnLataINCthe Best (@Swarn29INC) July 22, 2018
इससे पहले भी राहुल गांधी संसद में अपने साथी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मार चुके हैं। ये मौका उस वक्त का था जब मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी अपना भाषण खत्म करने के बाद जाकर पीएम मोदी के गले लगे थे। इसके बाद उन्हें आंख मारते हुए कैमरे ने कैद किया था। बाद में पीएम मोदी ने भी बाद में अपने भाषण में राहुल गांधी के आंख मारने की चर्चा की थी। इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। यही नहीं जब साल 2014 में मोदी सरकार ने कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन को करारी शिकस्त दी थी। उस वक्त भी मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने आंख मारी थी।