AAP Punjab MLA Gurpreet Bassi Gogi Dies: लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की शुक्रवार रात संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। गोली गोगी के सिर में लगी है, पर गोली कैसे चली और किसने चलाई, यह साफ नहीं हो पाया है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि उन्हें मृत अवस्था में डीएमसी अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। तेजा ने कहा कि घटना रात करीब 12 बजे हुई। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल भी डीएमसीएच पहुंचे।
आम आदमी पार्टी के जिला सचिव परमवीर सिंह ने कहा कि विधायक दिन में अपने कार्यक्रमों के बाद घुमार मंडी में मौजूद अपने घर पर लौटे थे। वे अपने परिवार के साथ थे। गोगी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक की पत्नी डॉ सुखचैन कौर गोगी ने गोली की आवाज सुनी और अपने पति को खून से लथपथ पाया। उन्होंने कहा कि परिवार उन्हें सुरक्षा कर्मियों की मदद से डीएमसीएच ले गया। डीएमसीएच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष घर पहुंचे
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे विधायक के घर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सुबह 4.30 बजे गोगी के घर पहुंचे। अमन अरोड़ा ने कहा कि गोगी के परिवार और पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। गोगी बेहद ऊर्जावान नेता थे। पुलिस तमाम थ्योरी पर काम कर रही है। परिवार के प्रति उनकी संवेदना।
पंजाब कैबिनेट में फेरबदल से पहले सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला
कौन थे गुरप्रीत बस्सी?
2022 में विधायक बनने से पहले कम से कम दो बार एमसी पार्षद के तौर पर काम किया। वे कांग्रेस जिला (शहरी) अध्यक्ष भी थे और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हो गए थे। उन्होंने लुधियाना विधानसभा चुनाव में दो बार के कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया। गोगी 2022 में आप में शामिल हुए और दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को हराकर लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट जीती। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी ने भी नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह इंडी से हार गईं थीं।
2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गोगी अपनी पत्नी के साथ अपनी मां परवीन बस्सी द्वारा गिफ्ट में दिए गए स्कूटर पर नॉमिनेशन फाइल करने के लिए गए थे। वे स्कूटर को अपना लकी मस्कट मानते थे। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हर बार जब वे चुनाव लड़ते थे, तो उसी स्कूटर पर नामांकन दाखिल करने जाते थे।