Pundri (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा की पुंडरी विधानसभा सीट पर भाजपा के Satpa Jamba ने निर्दलीय प्रत्याश सतबीर भाना को 2197 वोटों से हराया है। वोटों की गिनती शुरू होने के बाद यहां कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते गेम पलट गया और बीजेपी से कांग्रेस 16464 वोटों से हारी है। 90 सीटों वाली विधानसभा में इस बार मुकाबला काफी टफ माना जा रहा है। लोगों ने जमकर मतदान किया है।

Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा सीट पर चुनावी जंग में नए चेहरे सतपाल जांबा को उतारा था। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जड़ौला को टिकट दिया था। अगर बात आम आदमी पार्टी की करें तो आप ने इस सीट से पूर्व विधायक नरेंद्र शर्मा चुनावी दंगल में थे। इतना ही नहीं पूर्व विधायक रणधीर सिंह गोलेन और पूर्व कांग्रेस नेता सतवीर भाना, बीजेपी छोड़कर आए पूर्व दो बार के विधायक दिनेश कौशिक, सज्जन सिंह ढुल और अन्य मुख्य नेता निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतरे थे। इससे इस सीट पर फाइट काफी टफ हो गई थी।

साल 2019 के चुनावी परिणाम

साल 2019 के इलेक्शन में भी पुंडरी विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हुआ था। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रणधीर सिंह गोलन ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतबीर भाना को करारी शिकस्त दी थी। गोलन को 41 हजार आठ वोट मिले थे। वहीं भाना को 28 हजार 184 वोटों से संतोष करना पड़ा था। इस तरह गोलन ने भाना को 12 हजार 824 वोटों के अंतर से मात दी थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वेदपाल एडवोकेट को 20 हजार 990 वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। बता दें कि दिनेशन कौशिक दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। वह फिर से चुनावी दंगल में है।

पार्टी उम्मीदवारवोटजीते/हारे
निर्दलीयरणधीर सिंह गोलन41,008जीत
कांग्रेससतबीर भाना28,184हार
बीजेपी वेदपाल एडवोकेट20,990हार

पुंडरी विधानसभा सीट पर राजनीतिक समीकरण

पुंडरी विधानसभा सीट पर सियासी समीकरण की बात करें तो इस पर निर्दलीयों ने अपनी छाप ज्यादा छोड़ी है। यहां पर मतदाताओं का निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनने का इतिहास रहा है। पुंडरी सीट पर अब तक करीब 13 बार इलेक्शन हो चुके हैं। इनमें से सात बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 1996 से पुंडरी ने लगातार छह बार निर्दलीय उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताया है। कांग्रेस पार्टी इस सीट पर चार बार जीत हासिल करने में कामयाब रही। वहीं जनता पार्टी और लोकदल के खाते में एक-एक जीत गई है। पुंडरी विधानसभा सीट पर ब्राह्मण वोट और जाट वोट भी अच्छी-खासी संख्या में हैं।