Pujari Granthi Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पुजारी-ग्रंथी योजना शुरू की है। इस योजना में दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि कल यानी मंगलवार से ही रजिस्ट्रशन शुरू कर दिए जाएंगे। आइए अब हम आपको बताते हैं कि इस स्कीम के लिए क्या पात्रता हैं और कैसे इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के तहत दिल्ली के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में काम करने वाले पुजारी और ग्रंथी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अब तक इस स्कीम की पात्रता के लिए कोई भी सरकारी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि, चर्च या मस्जिद के बारे में केजरीवाल ने कोई भी जिक्र नहीं किया है। इसके बाद इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यह स्कीम उनके लिए नहीं है।
क्या है रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस
अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की बात करें तो पुजारी ग्रंथी योजना के लिए 31 दिंसबर से रजिस्ट्रेशन स्टार्ट किया जाएगा। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस पर हनुमान मंदिर जाकर व्यक्तिगत रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक, कार्यकर्ता और उम्मीदवार दिल्ली भर के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर पात्र पुजारियों और ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। रजिस्ट्रेशन होने के बाद में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, केवल दिल्ली के लोग ही इसके लिए पात्र होंगे।
अरविंद केजरीवाल का दावा गलत और भ्रामक
रजिस्टर्ड लोगों की जानकारी शेयर की जाएगी
अरविंद केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के बारे में बात करते हुए कह कि ‘एक तरह से पुजारी और ग्रंथि हमारे और भगवान के बीच में एक ब्रिज का काम करते हैं सेतु का काम करते हैं। हमारी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाते हैं।’ आप प्रमुख केजरीवाल ने भरोसा दिया कि रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद में रजिस्टर्ड लोगों की संख्या के बारे में डिटेल शेयर की जाएगी। यह पहल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और 60 साल या उससे ऊपर की उम्र वाले बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना जैसी अन्य स्कीम के बाद शुरू की गई है। दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान पढ़ें पूरी खबर…