Poreyahat Jharkhand Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: पोड़ैयाहाट सीट की बात करें, तो कांग्रेस ने एक बार फिर इस सीट को अपने नाम कर ली है। इस सीट में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप यादव भारी मतों के साथ विजयी हो गए हैं। उन्हें कुछ 116659 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी नंबर में देवेंद्न नाथ सिंह रहें, जिन्हें कुल 83116 वोट मिले।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE Here Maharashtra Assembly Election Result LIVE

साल 2019 में प्रदीप यादव झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद 2020 में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल ने पार्टी का ही बीजेपी में विलय कर दिया। जिसके बाद प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए।

पार्टीउम्मीदवारवोट
कांग्रेसप्रदीप यादव 116659
बीजेपीदेवेंद्न नाथ सिंह83116
सीपीआईराम चंद्र हेंब्रम 3655

बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदीप यादव को गोड्डा से निशिकांत दुबे के खिलाफ उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन प्रदीप यादव को 1 लाख से ज्यादा मतों से हार मिली। इसके पहले प्रदीप 2019 में भी गोड्डा लोकसभा से निशिकांत के हाथों हार चुके हैं। जबकि बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे देवेन्द्रनाथ सिंह 2014 पोड़ैयाहाट विधानसभा से चुनाव हार चुके हैं।

पोड़ैयाहाट विधानसभा चुनाव परिणाम 2019

साल 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में पोड़ैयाहाट से वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी यहां से चुनाव जीते थे। प्रदीप यादव 2019 के चुनाव में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा से विधायक बने थे। जबकि उनके विपक्ष में भाजपा की ओर से गजाधर सिंह चुनावी मैदान में थे। वहीं झामुमो ने अशोक कुमार को टिकट दिया था। लेकिन जब चुनाव परिणाम आया तो प्रदीप यादव को 77,358 वोट मिले। गजाधर सिंह को 63,761 वोट जबकि अशोक कुमार को 34,745 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
झारखंड विकास मोर्चाप्रदीप यादव77,358जीते
बीजेपीगजाधर सिंह63,761हारे
झारखंड मुक्ति मोर्चाअशोक कुमार34,745हारे