PM Narendra Modi US Visit Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय राजकीय दौरे पर अमेरिका में हैं। बुधवार को व्हाइट हाउस पहुंचने पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में खास डिनर का आयोजन किया गया था। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन को लैब में विकसित 7.5 कैरेट का हरा हीरा गिफ्ट में दिया। इससे पहले बुधवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क स्थित UN मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, दुनिया भर की दूत और नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

Live Updates
09:46 (IST) 22 Jun 2023
PM Modi Live: पीएम मोदी की विजिट से अमेरिका में रह रहे भारतीयों का होगा फायदा

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सूत्रों के हवाले से बताया कि बाइडेन प्रशासन भारतीयों के लिए अमेरिका में रहना और काम करना आसान करने पर काम करेगा। अमेरिका में रह रहे स्किल्ड वर्कर्स और रोजगार के लिए अमेरिका आने वाले ऐसे लोगों को इससे फायदा होगा।

https://twitter.com/ANI/status/1671732056987160578

07:50 (IST) 22 Jun 2023
PM Modi Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने बाइडेन को दिया धन्यवाद

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं आज व्हाइट हाउस में मेरी मेजबानी करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन को धन्यवाद देता हूं। हमने कई विषयों पर शानदार बातचीत की।"

https://twitter.com/narendramodi/status/1671698352705097730

07:40 (IST) 22 Jun 2023
PM Modi Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने जिल बाइडेन को गिफ्ट में दिया हरा हीरा

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन को लैब में विकसित 7.5 कैरेट का हरा हीरा गिफ्ट में दिया।

https://twitter.com/ANI/status/1671697108288823297

07:38 (IST) 22 Jun 2023
PM Modi Live: पीएम नरेंद्र मोदी को जो बाइडेन को क्या गिफ्ट दिया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक विशेष चंदन का बॉक्स भेंट किया। इसे जयपुर राजस्थान के एक शिल्पकार द्वारा हाथ से बनाया गया है। बॉक्स को बनाने के लिए कर्नाटक के मैसूर से मंगाई गई चंदन की लकड़ी में नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1671697199145832448

07:33 (IST) 22 Jun 2023
PM Modi Live: पीएम मोदी ने जिल बाइडेन को दिया गिफ्ट

PM Modi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को तोहफे दिए। राष्ट्रपति बाइडेन ने भी पीएम मोदी को गिफ्ट दिया।

https://twitter.com/ANI/status/1671696342488600576

06:49 (IST) 22 Jun 2023
पीएम मोदी को उपहार में राष्ट्रपति बाइडेन देंगे विंटेज कैमरा

अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी को उपहार देंगे। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि आधिकारिक उपहार के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन PM मोदी को 20वीं सदी की शुरुआत की एक हस्तनिर्मित, प्राचीन अमेरिकी पुस्तक गैली भेंट करेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन, PM मोदी को एक विंटेज अमेरिकी कैमरा भी उपहार में देंगे, जिसके साथ जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेखीय प्रतिकृति प्रिंट और अमेरिकी वन्यजीव फोटोग्राफी की एक हार्डकवर पुस्तक भी होगी। जिल बाइडेन, PM मोदी को 'कलेक्टेड पोयम्स ऑफ रॉबर्ट फ्रॉस्ट' की हस्ताक्षरित, प्रथम संस्करण प्रति उपहार में देंगी।

05:22 (IST) 22 Jun 2023
पीएम मोदी ने की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी अमेरिका की प्रथम महिला जिल बिडेन (Jill Biden) के साथ वर्जीनिया (Virginia) के अलेक्जेंड्रिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन (National Science Foundation in Alexandria) का दौरा किया। दोनों नेता अमेरिका और भारत के उन छात्रों से मुलाकात किए, जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण उद्योगों में सफल होने के लिए जरूरी कौशल (Skills) सीख रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1671664485894082560

04:17 (IST) 22 Jun 2023
शिक्षा में साझा प्रयास पर दिया जोर

अमेरिका में वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच शिक्षा और रिसर्च में आपसी सहयोग के लिए मैं कुछ विचार साझा करना चाहता हूं। इस साझा प्रयास में जरूरी है कि सरकार, उद्योग, एकेडेमिया, शिक्षक और छात्र सभी को शामिल किया जाए। इंडिया-अमेरिका टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम के बारे में भी हम सोच सकते हैं।"

04:12 (IST) 22 Jun 2023
स्कूलों में लगभग 10,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की

टेकडे: अमेरिका में वर्जीनिया के एलेक्जेंड्रिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन में पीएम मोदी ने कहा, "हमने स्कूलों में लगभग 10,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की हैं जिनमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के नवाचारों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमने 'स्टार्ट अप इंडिया' मिशन शुरू किया है। हमारा लक्ष्य इस दशक को तकनीकी दशक बनाना है।"

23:24 (IST) 21 Jun 2023
वाशिंगटन डीसी पहुंचे पीएम मोदी

भारी बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पर उतरे। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर एयरबेस पर दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए।

https://twitter.com/ANI/status/1671575552967458816

22:33 (IST) 21 Jun 2023
वाशिंगटन में प्रवासी भारतीय पीएम मोदी के स्वागत में जुटे

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाशिंगटना डीसी पहुंचने से पहले उत्साहित प्रवासी भारतीय मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिये हैं। जिस होटल में पीएम रुकेंगे उसके बाहर वे वंदे मातरम, भारत माता की जय और मोदी-मोदी के जयकारे भी लगा रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1671562842280165376

21:31 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: देखिए पीएम के योग दिवस कार्यक्रम की झलकियां

https://twitter.com/narendramodi/status/1671547353319497728

21:18 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी

https://twitter.com/ANI/status/1671544323194880001

19:11 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड। इस कार्यक्रम में दुनिया की सबसे ज्यादा नागरिकताओं के लोग शामिल हुए।

https://twitter.com/ANI/status/1671511580733845507

19:08 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: देखिए योग दिवस कार्यक्रम की झलकियां

https://twitter.com/ANI/status/1671509320339447809

18:34 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: यूएन मुख्यालय में योग कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी

UN मुख्यालय में योग कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

https://twitter.com/ANI/status/1671501949722853376

18:24 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: योग जीवन का एक तरीका है- पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग जीवन का एक तरीका है। स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण। विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका। स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका।

18:23 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: दुनिया को योग के लिए फिर से साथ आते देखना अद्भुत है- पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल पूरी दुनिया 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए एक साथ आई थी ... पूरी दुनिया को योग के लिए फिर से साथ आते देखना अद्भुत है।

https://twitter.com/ANI/status/1671500163955961856

18:20 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: योग कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी से मुक्त है- पीएम नरेंद्र मोदी

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आया है और यह बहुत पुरानी परंपरा है। योग कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी से मुक्त है। योग आपकी आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल है। योग पोर्टेबल है और वास्तव में सार्वभौमिक है।

https://twitter.com/ANI/status/1671499985639346176

18:19 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं- पीएम नरेंद्र मोदी

UN के योग दिवस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।"

https://twitter.com/ANI/status/1671499194362888195

18:13 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: मैं योग का प्रशंसक रहा हूं- साबा कोरोसी

यूएनजीए अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा कि योग हमारे शारीरिक प्रदर्शन को बदल देता है लेकिन यह हमारे अंदर अलग मानसिक और बौद्धिक प्रदर्शन को जगा सकता है। मैं योग का प्रशंसक रहा हूं। हमारी दुनिया को संतुलन और आत्म-नियंत्रण की जरूरत है। योग इसे हासिल करने के तरीकों में से एक है।

https://twitter.com/ANI/status/1671497799408685056

18:09 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: आज का उत्सव बहुत खास- रुचिरा कांबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कांबोज ने कहा कि आज का उत्सव वास्तव में बहुत खास है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी यहां योग करने में हमारा नेतृत्व करेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1671496282496720896

18:00 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: यूएन मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, कुछ देर में शुरू होगा योग कार्यक्रम

थोड़ी देर में शुरू होगा योग कार्यक्रम

https://twitter.com/ANI/status/1671495357136793600

17:47 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: योग करने पहुंचे रिचर्ड टिफनी गेरे

हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड टिफनी गेरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। रिचर्ड टिफ़नी गेरे ने कहा, "अच्छा महसूस हो रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1671487546394836992

17:15 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: कुछ ही देर में यूएन मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

https://twitter.com/PMOIndia/status/1671479663515021314

17:05 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: PM मोदी के साथ कौन-कौन करेगा योग?

PM नरेंद्र मोदी के साथ योग करने वालों में 77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष सिसाबा कोरोसी, अभिनेता रिचर्ड गेरे, न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स, डिजिटल इंजीलवादी वाला अफशर, पुरस्कार विजेता कहानीकार जे शेट्टी, भारतीय शेफ और रेस्टोरेटर विकास खन्ना और ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज का नाम शामिल है।

https://twitter.com/ANI/status/1671480815283470336

17:03 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: यूएन मुख्यालय के बाहर जुटे भारतवंशी

https://twitter.com/ANI/status/1671478501550202880

17:02 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: हम सम्मानि कर रहे हैं- इंदु जायसवाल

न्यू यॉर्क में रहने वाली इंदु जायसवाल ने कहा कि हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। हम दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि योग कितना जरूरी है। यह एक महान अवसर है जिसने सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1671477411677097985

16:45 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए भारतवंशी उत्साहित

https://twitter.com/AHindinews/status/1671467387449909250

16:44 (IST) 21 Jun 2023
PM Modi Live: UN मुख्यालय के बाहर लोगों की भीड़

पीएम नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1671467913440804864