PM Modi Roadshow: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन सोमवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में गुजरात की जीत के साथ हिमाचल की हार पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2023 में 9 राज्यों में चुनाव है, हमें एक भी नहीं हारना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता इस कार्यकारिणी में शामिल हैं। बीजेपी का फोकस 2023 में होने वाले 9 चुनावों पर है।

चुनावी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने की रिपोर्ट पेश

ANI के मुताबिक आज बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कर्नाटक, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट पेश की है। वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम की रिपोर्ट कल पेश की जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक में पार्टी की गतिविधियों पर एक ब्रीफिंग हुई। कर्नाटक और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री राज्य के पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल हुए।

भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव में राफेल और नोटबंदी सहित 9 मुद्दों का हवाला देते हुए कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के फैसलों से विपक्षी दलों के नकारात्मक प्रचार अभियान का पर्दाफाश हो गया। किरेन रीजीजू ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा, विपक्ष पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रचार अभियान में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

PM Modi Roadshow: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पीएम मोदी का रोड शो

बैठक स्थल तक पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पटेल चौक से लेकर एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर तक करीब एक किलोमीटर लंबा एक रोड शो भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर सहित कई शीर्ष भाजपा नेताओं ने भी रोड शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े दिखे। पीएम ने कार से निकलकर उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

BJP का Road Show, PM Modi होंगे शामिल, Delhi Route Diversion Details, Scindia का BJP पर बड़ा बयान, देखें VIDEO

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 2024 पर होंगी निगाहें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता इस कार्यकारिणी में शामिल हैं। इनमें 12 मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री तथा 35 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।

दो दिवसीय बैठक में विधानसभा एवं आम चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।