Mann Ki Baat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का124वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इसमें पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते खेल से लेकर विज्ञान और संस्कृति में भारत की सफलताओं का उल्लेख किया है। हाल ही में स्पेस मिशन Axiom-4 पूरा करके स्पेस साइंटिस्ट्स की टीम धरती पर वापस आई है, जिसमें भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल थे। पीएम मोदी ने अपने आज अपने संबोधन में इसका भी जिक्र किया। साथ ही इंटरनेशल ओलंपियान में भारतीय छात्रों की सफलता का भी उल्लेख किया है।
शुभांशु शुक्ला को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में space start-ups भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पांच साल पहले 50 से भी कम start-up थे। आज 200 से ज्यादा हो गए है, सिर्फ space sector में। अगले महीने 23 अगस्त को National Space Day है। आप इसे कैसे मनाएंगे, कोई नया idea है क्या? मुझे NaMo App पर जरूर message भेजिएगा।
INSPIRE-MANAK का कैंपेन का जिक्र
वहीं छात्रों की सफलता को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आपने INSPIRE-MANAK अभियान का नाम सुना होगा। यह बच्चों के innovation को बढ़ावा देने का अभियान है। इसमें हर स्कूल से पांच बच्चे चुने जाते हैं। हर बच्चा एक नया idea लेकर आता है। इससे अब तक लाखों बच्चे जुड़ चुके हैं और चंद्रयान-3 के बाद तो इनकी संख्या दोगुनी हो गई।
बिजली के करंट की अफवाह, जरूरत से ज्यादा भीड़… चश्मदीद ने बताया मनसा देवी मंदिर में कैसे मची भगदड़ | पढ़ें
छात्रों की सफलता का उल्लेख
छात्रों की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में आज science एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने International Chemistry Olympiad में medal जीते हैं। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी, इन चारों ने भारत का नाम रोशन किया। पीएम मोदी ने कहा है कि Maths की दुनिया में भी भारत ने अपनी पहचान को और मजबूत किया है। Australia में हुए International Mathematical Olympiad में हमारे students ने 3 gold, 2 silver और 1 bronze medal हासिल किया है।
देश के विभिन्न किलों का उल्लेख
पीएम मोदी ने इस दौरान देश में स्थित किलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के और हिस्सों में भी ऐसे ही अद्भुत किले हैं जिन्होंने आक्रमण झेले, खराब मौसम की मार झेली लेकिन आत्मसम्मान को कभी भी झुकने नहीं दिया। राजस्थान का चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ किला, रणथंभौर किला, आमेर किला, जैसलमेर का किला तो विश्व प्रसिद्ध है। कर्नाटका में गुलबर्गा का किला भी बहुत बड़ा है। चित्रदुर्ग के किले की विशालता भी आपको कौतूहल से भर देगी कि उस जमाने में ये किला बना कैसे होंगे।
मनसा देवी से पहले इन जगहों पर भी मची है भगदड़, डरा रहा इस साल का आंकड़ा | पढ़ें
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बांदा में है कालिंजर किला। महमूद गजनवी ने कई बार इस किले पर हमला किया और हर बार असफल रहा। बुन्देलखंड में ऐसे कई किले हैं, ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार, चंदेरी। ये किले सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं है, ये हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। संस्कार और स्वाभिमान, आज भी इन किलों की ऊंची-ऊंची दीवारों से झांकते हैं।
12 मराठा किले वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि UNESCO ने 12 मराठा किलों को World Heritage Sites के रूप में मान्यता दी है। 11 किले महाराष्ट्र में, एक किला तमिलनाडु में है। हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है।
बच्चों की लाश को घसीटकर निकाला, पति सदमे में… इस मां का दर्द सुनेगी सरकार | पढ़ें
खुदीराम बोस की फांसी पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि जेल के अंदर, अंग्रेज अफसर, एक युवा को फांसी देने की तैयारी कर रहे थे। उस युवा के चेहरे पर भय नहीं था, बल्कि गर्व से भरा हुआ था। वो गर्व, जो देश के लिए मर-मिटने वालों को होता है। वो वीर, वो साहसी युवा थे, खुदीराम बोस। सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने वो साहस दिखाया, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।
स्पोर्ट्स में भारत की सक्सेस
पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों मुझे कई young athletes और उनके parents के संदेश मिले हैं। इनमें ‘खेलो भारत नीति 2025’ की खूब सराहना की गई है। इस नीति का लक्ष्य साफ है, भारत को sporting super power बनाना। पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों मुझे कई young athletes और उनके parents के संदेश मिले हैं। इनमें ‘खेलो भारत नीति 2025’ की खूब सराहना की गई है। इस नीति का लक्ष्य साफ है, भारत को sporting super power बनाना।
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि World Police and Fire Games दुनिया भर के पुलिसकर्मी, fire fighters, security से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला sports tournament है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ये tournament अमेरिका में हुआ और इसमें भारत ने इतिहास रच दिया। भारत ने करीब-करीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम top-three में पहुंचे।
‘ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखी Make in India की ताकत’, मालदीव से लौटे PM मोदी ने तमिलनाडु पहुंचकर क्या-क्या कहा | पढ़ें
‘…राहुल गांधी दूसरे अंबेडकर साबित होंगे’, कांग्रेस नेता के बयान को भाजपा ने बताया दलित समाज का अपमान | पढ़ें