PM Modi in Russia: पीएम मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं और यहां राजधानी मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया था। पीएम मोदी ने इस दौरान भारतीय समदुाय के लोगों से मुलाकात कर बताया है कि भारत 2014 के बाद से किस गति के साथ प्रगति कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं का टैलेंट देख दुनियाभर के लोग अचंभित हैं और दुनिया में मौजूद प्रवासी भारतीय स्वयं में गर्व महसूस करते हैं।

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं बल्कि अपने साथ देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज नौ जुलाई है, इस दिन की खास बात ये है कि मैंने इसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से मुझे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए हुए एक महीना हो गया है।

‘जो ठान लेते हैं, पूरा करते हैं’

पीएम मोदी ने भारत में बढ़ती तकनीकी क्षमता और स्टार्ट अप्स का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देख अचंभित है। देश के विकास की रफ्तार से आज दुनिया हैरान है। दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है. आज भारत में लाखों स्टार्टअप है। आज का भारत जो ठान लेता है, पूरा करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में कहा कि भारत 140 करोड़ नागरिकों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है, विश्वभर में फैले हुए भारतीयों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है, गर्व करता है। इस वजह से भारत बदल रहा है। 140 करोड़ देशवासियों ने करके दिखाया है। भारत को अपने सामर्थ्य पर भरोसा है। भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन का सबसे बड़ा मॉडल है। आज हिंदुस्तान मेहनत कर रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय आज भारत पर गर्व करते हैं।

रूस में खुलेंगे दो नए काउंसलेट

पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने विकसित भारतीयों का संकल्प लिया है। सामर्थ्य पर भरोसे की वजह से भारत बदला है। दुनिया भारत का नवनिर्माण देख रही है। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज आपके साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहता हूं। रूस के कजान और yakitarimburg में भारत के दो नए काउंसलेट खुलने जा रहे हैं। इससे यहां आना-जाना और व्यापार और आसान हो जाएगा।

पीएम मोदी ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि मेरे DNA में है, चुनौती को चुनौती देना। हमने अभी तक जो विकास किया है, वो सिर्फ ट्रेलर है। आगे आने वाले दस साल में सेमीकंडक्टर से मैन्युफैक्चरिंग तक, ग्रीन हाइडोन से ग्रीन व्हिकल तक भारत की नई गति दुनिया के विकास का प्रतीक होगी। दुनिया के विकास का अध्याय लिखेगी। ग्लोबल स्तर पर 15 फीसदी विकास में भारत की हिस्सेदारी है। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है।