प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने शानदार रात्रिभोज स्टेट डिनर का आयोजन किया। व्हाइट हाउस में आयोजित आधिकारिक राजकीय रात्रिभोज के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “आपकी वास्तव में उपयोगी विजिट के दौरान, जिल बाइडेन और मैंने बहुत अच्छा समय बिताया है। आज रात हम भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दोस्ती के महान बंधन का जश्न मनाते हैं।”

पीएम मोदी ने भारत की जनता की ओर से जताया आभार

व्हाइट हाउस में आधिकारिक राजकीय रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे अद्भुत मेजबानों, राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन को शुभकामनाएं। अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, खुशी, स्वतंत्रता, समानता तथा भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मित्रता के चिरस्थायी बंधन के लिए एक उपहार है।”

इससे पहले अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना एक बड़ा सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 1.4 अरब जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं देख रहा हूं कि आप में से लगभग आधे लोग 2016 में यहां थे। मैं दूसरे आधे हिस्से में पुराने दोस्तों और नए दोस्तों का उत्साह भी देख सकता हूं।

उन्होंने कहा, “पिछले साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हर मील का पत्थर महत्वपूर्ण है लेकिन यह विशेष है। हमने किसी न किसी रूप में हजारों वर्षों के विदेशी शासन के बाद अपनी 75 वर्षों की स्वतंत्रता की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाया। यह सिर्फ लोकतंत्र का ही नहीं बल्कि विविधता का भी उत्सव था।” जानिए पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा की हर खबर यहां-

Live Updates

व्हाइट हाउस आने वाले हैं पीएम मोदी, भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह

06:50 (IST) 23 Jun 2023

06:08 (IST) 23 Jun 2023

05:57 (IST) 23 Jun 2023
लोकतंत्र हमारी रगों मे है, अल्पसंख्यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में है और जाति, पंथ एवं धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलती है और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है।

04:43 (IST) 23 Jun 2023

04:39 (IST) 23 Jun 2023
एआई यानि अमेरिका – इंडिया के रिश्तों में भी हुई महत्वपूर्ण प्रगति : मोदी

‘मोदी-मोदी’ के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) में काफी तरक्की हुई है लेकिन साथ साथ ही एक अन्य एआई यानि अमेरिका – इंडिया के रिश्तों में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सहयोग का दायरा अंतहीन है, हमारे तालमेल की क्षमता असीमित है और हमारे संबंधों में केमिस्ट्री सरल है।’’

03:44 (IST) 23 Jun 2023

03:44 (IST) 23 Jun 2023

03:14 (IST) 23 Jun 2023
केविन मैक्कार्थी की संयुक्त सत्र संबोधन पुस्तिका पर पीएम ने हस्ताक्षर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी की संयुक्त सत्र संबोधन पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया।

02:51 (IST) 23 Jun 2023
विविधता का भी उत्सव है भारत की आजादी के 75 साल पूरे होना: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हर मील का पत्थर महत्वपूर्ण है, लेकिन यह विशेष है। हमने किसी न किसी रूप में हजारों वर्षों के विदेशी शासन के बाद अपनी 75 वर्षों की स्वतंत्रता की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाया। यह सिर्फ लोकतंत्र का ही नहीं बल्कि विविधता का भी उत्सव था।

02:10 (IST) 23 Jun 2023
भारत दुनिया के सभी धर्मों का घर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “भारत दुनिया के सभी धर्मों का घर है और हम उन सभी का जश्न मनाते हैं। भारत में विविधता जीवन का एक प्राकृतिक तरीका है, आज दुनिया भारत के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहती है।”

01:59 (IST) 23 Jun 2023
पीएम ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से आभार व्यक्त किया

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 1.4 अरब जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं देख रहा हूं कि आप में से लगभग आधे लोग 2016 में यहां थे। मैं दूसरे आधे हिस्से में पुराने दोस्तों और नए दोस्तों का उत्साह भी देख सकता हूं।

01:55 (IST) 23 Jun 2023
अमेरिकी कांग्रेस में बोले पीएम मोदी – भारत और अमेरिका मूल्य है लोकतंत्र

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना एक बड़ा सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 1.4 अरब जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं देख रहा हूं कि आप में से लगभग आधे लोग 2016 में यहां थे। मैं दूसरे आधे हिस्से में पुराने दोस्तों और नए दोस्तों का उत्साह भी देख सकता हू।

00:53 (IST) 23 Jun 2023
यूएस कैपिटल के बाहर ‘भारत माता की जय, ‘वंदे मातरम’ और ‘वेलकम मोदी’ के नारे लगाते प्रवासी भारतीय

वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में पीएम मोदी के संबोधन से पहले भारतीय प्रवासी के सदस्य यूएस कैपिटल के बाहर इकट्ठा हुए, उन्होंने 'भारत माता की जय, 'वंदे मातरम' और 'वेलकम मोदी' के नारे लगाए।

00:43 (IST) 23 Jun 2023
पीएम मोदी कैपिटल हिल पहुंचे, थोड़ी देर में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे

वाशिंगटन डीसी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत और साझा बयान जारी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैपिटल हिल पहुंच गये हैं। यहां प्रधानमंत्री थोड़ी देर में अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

00:10 (IST) 23 Jun 2023
भारत और अमेरिका नए मिशन खोलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “हम अहमदाबाद और बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास की स्थापना का स्वागत करते हैं। इसी तरह हम सिएटल में एक नया मिशन खोलेंगे।”

00:06 (IST) 23 Jun 2023
जलवायु परिवर्तन हमारे सामने सबसे गंभीर समस्या: जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कहते हैं, “जलवायु परिवर्तन हमारे सामने सबसे गंभीर समस्या है…हमने इस मुद्दे से निपटने में अमेरिका में तीन चीजें करके भारी प्रगति की है…।”

23:57 (IST) 22 Jun 2023
भारत लोकतंत्र है, भेदभाव नहीं है कोई : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने साझा बयान के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत और अमेरिका के डीएनए में लोकतंत्र है। जहां लोकतंत्र है वहां धर्म, जाति, भाषा और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो सकता है।

23:27 (IST) 22 Jun 2023
हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाज़े खोल रहे हैं: जो बाइडेन

व्हाइट हाउस में दो घंटे तक चली बातचीत के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाज़े खोल रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेज़ी लाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सहयोग की ज़रूरत है। एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियों को मदद मिलेगी।”

21:00 (IST) 22 Jun 2023
वैश्विक स्थिति तेजी से बदल रही- मोदी

द्विपक्षीय बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा है कि पहले की तुलना में अब भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्ते होना ज्यादा जरूरी है। पीएम ने साफ कहा कि वैश्विक स्थिति काफी तेजी से बदल रही है। ऐसे में दोनों देशों को अपने कूटनीतिक रिश्तों को आगे बढ़ाना होगा।

20:33 (IST) 22 Jun 2023
पीएम मोदी-बाइडेन की बातचीत शुरू

व्हाइट हाउस में जोरदार स्वागत के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन की द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, कई अहम समझौते भी संभव हैं।

20:06 (IST) 22 Jun 2023
हमारी दोस्ती दुनिया के लिए मिसाल- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा है कि पूरी दुनिया के लिए अब अमेरिका और भारत की दोस्ती पूरक रहने वाली है। हम दोनों ही देश लोकंतात्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। हमारी दोस्ती समय के साथ और ज्यादा मजबूत हुई है।

20:01 (IST) 22 Jun 2023
140 करोड़ भारतीयों का सम्मान- पीएम मोदी

व्हाइट हाउस में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें जो सम्मान मिला है, ये सिर्फ उनका सम्मान नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

20:00 (IST) 22 Jun 2023
पीएम मोदी का राजकीय स्वागत

व्हाइट हाउस पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजकीय स्वागत दिया गया है। हजारों भारतीय मौके पर मौजूद हैं और लगातार मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं।

18:56 (IST) 22 Jun 2023
जो बाइडेन ने पीएम मोदी को लेकर किया ट्वीट

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में एक ट्वीट किया है। उस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। बाइडेन ने लिखा है- Welcome to the White House, Mr. Prime Minister

18:46 (IST) 22 Jun 2023
कुछ देर में व्हाइट हाउस पहुचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में व्हाइट हाउस पहुंचने वाले हैं। वहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ही उनका स्वागत करेंगे और फिर दोनों आगे के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी अमेरिकी स्पेस स्टेशन में भी जाने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। उनकी ये पहली स्टेट विजिट है, ऐसे में इसके मायने और ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसी कड़ी में अब कुछ ही देर में पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंचने वाले हैं। वहां राष्ट्रपति जो बाइडेन उनका स्वागत करेंगे। पीएम मोदी का अमेरिकी संसद में एक अहम संबोधन भी होना है, इसके अलावा वे अमेरिकी स्पेस स्टेशन भी जाने वाले हैं।