Independence Day 2023 PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने 90 मिनट के संबोधन में भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों से देश को नुकसान होता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवारवालों से मदद मांग रहा हूं कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने में मेरी मदद करें। पीएम ने कहा कि भारत आजादी के 100वें वर्षगाठ पर विकसित देश बन जाएगा। पीएम ने कहा कि मेरे तीसरे कर्येकाल में देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक देश बनेगा।
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देश को विकसित बनाना है तो देश को तीन बुराइयों से लड़ना बहुत जरुरी है। अगर देश को विकसित बनाना है तो देश से परिवारववाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को खत्म करना होगा। भष्ट्राचार को खत्म करना जरुरी है। हम ईमानदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे है। पीएम मोदी ने कहा कि हम देश में भ्रष्टाचार सहन नहीं करेंगे। पीएम ने आगे कहा परिवारवाद और तुष्टीकरण ने देश का भारी नुकसान किया है। परिवारवाद ने देश को बर्बाद किया है। परिवारवाद ने देश को जकड़ रखा है। भष्टाचार से मुक्ति जरुरी है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। परिवारवाद पार्टियों के खिलाफ लड़ता रहूंगा। मेरे लिए मेरा देश ही परिवार है और मैं उनको दुखी होता नहीं देख सकता हूं।
10 साल के कार्यकाल का दिया हिसाब
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 10 साल के कार्यकाल की हिसाब भी दिया। देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने अलग आयुष मंत्रालय बनाया है। आज योग और आयुष अलग परचम लहरा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मत्स्य पालन हमारे कोटि कोटि मछुआरों का कल्याण भी हमारे मन में है। इसलिए हमने अलग मंत्रालय की रचना की ताकि समाज के लोग पीछे रह गए। पीएम मोदी ने कहा कि देश के कोने कोने में हमने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया ताकि गरीब से गरीब की सुनवाई वहां हो ताकि वह भी राष्ट्र के योगदान में हिस्सा दे सके। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज हम 5वीं अर्थव्यवस्था के नंबर पर पहुंच गए हैं। अगले कार्यकाल में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
महान विभूतियों का किया जिक्र
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश की महान विभूतियों को नमन के साथ की। पीएम मोदी ने महर्षि अरविंदो और दयानंद सरस्वती के साथ ही रानी दुर्गावती और मीराबाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के इतिहास में इनका योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे परिवारजन पूज्य बापू के नेतृत्व में जिन लोगों ने बलिदान दिए, ऐसे अनगिनत वीरों को मैं नमन करता हूं। उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसने अपना योगदान न दिया होगा। जिन जिन ने योगदान दिया है, बलिदान दिया है, त्याग किया है, तपस्या की है। उन सभी को आदर पूर्वक नमन करता हूं