PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी विक्ट्री डे परेड के मौके पर 9 मई को रूस जाएंगे। इस बात की जानकारी रूस की न्यूज एजेंसी TASS ने जी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 9 मई को विक्ट्री डे परेड पर आमंत्रित किया है। यही वजह है कि पीएम मोदी रूस जा सकते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर रूस जाते हैं, तो साल 2025 की उनकी यह पहली आधाकारिक रूस यात्रा होगी। पीएम मोदी साल 2024 में दो बार रूस की यात्रा पर गए थे। जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का द्विपक्षीय दौरा था, जबकि अक्टूबर में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस गए थे। इसी दौरान कजान शहर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात हुई थी।
अरविंद केजरीवाल का राज्यसभा जाना तय! सांसद संजीव अरोड़ा को बनाया विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार
अब सवाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को ही रूस क्यों जाएंगे। इस दिन को ही क्यों चुना गया। रूस में इस दिन का महत्व क्या है। बता दें, 9 मई का दिन रूस के लिए ऐतिहासिक दिन है। यही वो दिन है, जब द्वितीय विश्व में उसकी जीत हुई थी। यह सेकेंड वर्ल्ड वॉर में जीत की वर्षगांठ है। 1945 में दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर दर्ज जीत के उपलक्ष्य में रूस हर साल 9 मई को अपना वार्षिक विजय दिवस यानी विक्ट्री डेट मनाता है।
भारत-रूस की दोस्ती और गहरी
भारत और रूस की दोस्ती से दुनिया वाकिफ है। समय-समय पर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष मिलते रहते हैं। इससे भारत और रूस की दोस्ती का रंग और गहरा होता जाता है। दोनों देश मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की मदद करते रहे हैं। यूक्रेन जंग पर भी भारत ने रूस का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि, युद्ध खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बार-बार कहते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली यात्रा में बुद्ध और युद्ध का संदेश भी दिया था।
यह भी पढ़ें-