प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार पर सत्ता हासिल की है, कम बहुमत के साथ भी वे फिर सरकार बनाने में कामयाब रहे। उनके पिछल दो कार्यकाल की तरह फिर एक बड़ा फोकस इस बात पर है कि किस तरह के किसानों की आय को बढ़ाया जाए। इसी वजह से केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी।

मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान निधि योजना को शुरू किया था। इस योजना के तहत किसानों को पूरे साल में तीन किश्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं, यानी कि एक बार फिर 2000 रुपये सीधे किसानों के खाते में डाले जाते हैं। ये सारा पैसा डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए किसानों तक पहुंचा है। केंद्र सरकार का तर्क है कि उसकी इस योजना में कोई भ्रष्टाचार नहीं है क्योंकि यहां बिचौलियों की भूमिका को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

PIB की वेबसाइट पर अगर जाया जाए तो पीएम किसान निधि योजना को लेकर अक्टूबर 2023 तक का आंकड़ा मिल सकता है। उन आंकड़ों के मुताबिक भारत सरकार ने अब तक 2.60 लाख करोड़ रुपये 11 करोड़ किसानों को दे दिए हैं। पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी 2023 में लोकसभा में एक विस्तृत जवाब में बताया था कि कौन से राज्य में कितने लाभार्थी बैठे हैं।

Sr. No.State/UTFY 2018-19FY 2019-20FY 2020-21FY 2021-22FY 2022-23FY 2023-24 (till 31st July 2023)
लाभार्थीलाभार्थीलाभार्थीलाभार्थीलाभार्थीलाभार्थी
1आंध्र प्रदेश33,16,85450,31,47049,45,84546,18,28347,82,50941,35,131
2असम11,55,40827,24,02119,02,29616,69,7069,17,3498,75,203
3बिहार2,50,81262,13,75377,45,58982,93,33983,54,59575,66,322
4छत्तीसगढ़1,13,04221,20,83330,14,41532,56,73629,45,20920,24,062
5गोवा2,4398,7309,6809,4519,1185,663
6गुजरात28,59,55051,89,57056,69,07358,84,28959,61,29645,17,823
7हरियाणा9,66,45416,51,97518,77,57318,85,79518,62,36215,36,690
8हिमाचल प्रदेश4,57,0328,86,5689,18,8759,51,3849,46,5687,38,113
9जम्मू कश्मीर4,57,8619,89,80111,49,56711,19,28411,07,0647,31,489
10झारखंड5,63,64215,07,69023,82,89417,85,10122,61,41913,02,842
11कर्नाटक19,87250,79,27853,84,84453,10,98451,89,06249,34,483
12केरल9,57,98229,47,16034,88,75435,58,09834,97,72423,40,980
13मध्य प्रदेश9,28865,53,53182,72,40685,42,65585,39,84376,42,635
14महाराष्ट्र21,84,07392,38,7251,08,22,0081,05,36,9801,04,51,12685,60,082
15ओडिशा9,73,86036,10,47425,55,02333,02,89133,88,10226,93,118
16पंजाब11,81,20623,14,34719,09,41717,75,30517,07,1988,56,639
17राजस्थान64,97756,32,55467,66,43073,27,31972,59,62456,88,783
18तमिलनाडु21,61,26837,50,06644,58,72337,81,81932,29,94020,95,315
19तेलंगना20,27,89335,24,05936,38,25036,52,56835,81,17229,50,888
20उत्तर प्रदेश1,11,93,7992,03,92,0392,35,75,7082,45,56,3002,42,98,6151,86,53,967
21उत्तराखंड4,15,4097,59,9428,62,0548,97,7489,00,5577,59,553
22पश्चिम बंगाल46,44,26148,69,23344,70,797
Sub-Total:3,13,32,7219,01,26,58610,13,49,42410,73,60,29610,60,59,6858,50,80,578
Other States/UTs Total:2,82,8649,86,38814,22,37412,09,62211,03,9205,81,895
Grand Total:3,16,15,5859,11,12,97410,27,71,79810,85,69,91810,71,63,6058,56,62,473
सोर्स: PIB

किसानों को क्या समस्या आ रही?

इसके ऊपर कई ऐसे किसान भी मौजूद हैं जो वैसे तो योजना के तहत राशि पाने के हकदार हैं, लेकिन छोटे टेक्निकल एरर की वजह से उन्हें कई महीनों से किश्त ही नहीं मिल रही है। ये कई राज्यों में एक समस्या बनकर सामने आया है। ऐसे में सरकार किस तरह से डिजिटल इंडिया के साथ आगे बढ़ते हुए तकनीक को भी सिंपल रखती है, ये आने वाले समय में असल परीक्षा रहने वाली है।