Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले ‘लाडली बहन योजना’ का बड़ा दांव खेलने के बाद सरकार ने अब पिंक ई रिक्शा योजना को शुरू किया है। छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। नवरात्र चल रहे हैं। मैंने लाडली बहन योजना शुरू की। 2.5 करोड़ मेरी लाडली बहनों को इसका फायदा मिला है। आज पिंक रिक्शा योजना भी यहां पर शुरू हुई है। आज हमारी कई बहनों को पिंक रिक्शा दी गई है।

जुलाई, 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की स्वीकृति से उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 17 शहरों में पिंक ई-रिक्शा की योजना का ऐलान किया था। इस योजना से राज्य की करीब 10 हजार महिलाओं को फायदा होगा।

दिल्ली में मार्शलों की नियुक्ति पर गरजे केजरीवाल, बोले- कल सौरभ भारद्वाज नहीं, इस देश का जनतंत्र बीजेपी के पैरों पर कराह रहा था

पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत पात्र महिलाओं को 20 फीसदी राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार इस योजना से महिलाओं को शहरों में रोजगार भी मिलेगा और वे आर्थिक तौर पर सशक्त बन सकेंगी। इससे पहले राज्य सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का ऐलान किया था। इसमें सरकार ने 20 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया है।

क्या है पिंक ई-रिक्शा योजना?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत राज्य की सभी पात्र महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए अधिकतम वित्तीय सहायता 80 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार लाभार्थी महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

महिला लाभार्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। एक अनुमान के अनुसार इस योजना का लाभ 17 शहरों की 10 हजार महिलाओं को मिलेगा। इस योजना के तहत रिक्शा की खरीद पर 20 फीसदी राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। सरकार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह योजना लेकर आई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम महिलाओं के लिए एक और योजना लेकर आए हैं। इस योजना का नाम पिंक रिक्शा है। इस योजना का 20 प्रतिशत भुगतान महिलाओं को करना था। 20 प्रतिशत सरकारी और 70 प्रतिशत बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।