अयोध्या धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर तरफ भगवाधारी श्रद्धालु उल्लास में नाच रहे हैं, और प्रभु श्रीराम का जयघोष कर रहे हैं। प्रभु श्री राम आज गर्भगृह में स्थापित हो चुके हैं। अयोध्या धाम में हर घर पर भगवा पताका लहरा रहा है। राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समोराह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहेंगी। इस महासमारोह में महज चार दिन शेष हैं और अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कें धार्मिक भावनाओं में रंग गई हैं।
देश और विदेश से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं और प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साक्षी बनने के लिए आतुर हैं। प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम को प्रसारित करने के लिए 50 जगह पर एलईडी वैन लगा रखा है, जिससे गांव की बाजारों के लोग भी आनंदित हो रहे हैं। लखनऊ से अयोध्या जाने वाले राजमार्ग पर जगह-जगह राम मंदिर के विशाल पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टर पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तिथि के साथ ‘शुभ घड़ी आई, विराजे रघुराई’ जैसे नारे छपे हुए हैं। राम पथ, फैजाबाद शहर के सहादतगंज से अयोध्या शहर के नया घाट चौराहे तक 13 किलोमीटर की दूरी वाला मार्ग है।
धर्म पथ के दोनों छोरों पर ‘सूर्य स्तंभ’ स्थापित किए गए हैं, जो इस मार्ग की भव्यता को बढ़ा रहे हैं, जबकि मार्ग के शुरू और समाप्ति पर ‘रामानंदी तिलक’ और अन्य प्रतीक वाले डिजाइन वाले सजावटी लैंप पोस्ट इस मार्ग की शोभा बढ़ा रहे हैं, यही वजह है कि यहां आने पर आध्यात्मिक अनुभूति का अहसास होता है।
अयोध्या धाम में इन दिनों सबसे ज्यादा आकर्षण राम की पैड़ी, लता मंगेशकर चौराहा, धर्म पथ, राम जन्म भूमि पथ पर दिख रहा है। राम जन्मभूमि पथ पर दर्शनार्थी महिलाएं जयकारा लगाती हुई दर्शन करने पहुंच रही है। इसी तरह राम की पैड़ी पर भी अद्भुत नजारा दिख रहा है। प्रकाश व्यवस्था से इस पथ पर राम स्तंभ तथा सूर्य स्तंभ की छटा निराली दिख रही है। श्रद्धालुओं के अयोध्या धाम पहुंचने के लिए 100 सिटी बस का संचालन किया गया है।
श्रद्धालुओं के अयोध्या धाम पहुंचने के लिए 100 सिटी बस का संचालन किया गया, जनपद के 90 विद्यालयों में फोर्स को ठहराया गया। लखनऊ से अयोध्या जाने वाले राजमार्ग पर जगह-जगह राम मंदिर के विशाल पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टर पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तिथि के साथ ‘शुभ घड़ी आई, विराजे रघुराई’ जैसे नारे छपे हुए हैं।