दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल प्रचार के लिए मैदान में दिखाई देने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने भी 20 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। बीजेपी की लिस्ट भी जल्द ही आना संभव है।

AAP चीफ अरविंद केजरीवाल लगातार नए-नए वादे कर रहे हैं और जनता से कहते दिखाई दे रहे हैं कि सत्ता में आने पर वह अपने हर वादे को अमल में लाएंगे। आज सोशल साइट एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा,”आज 12.30 बजे एक बड़ी घोषणा करूंगा। दिल्ली के लोग बहुत खुश होंगे।”

महिला सम्मान योजना के लिए शुरू हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। वह खुद जंगपुरा इलाके में पहुंचे।

इसकी जानकारी अरविंद केजरीवाल ने खुद सोशल मीडिया पर दी और लिखा,”जंगपुरा विधानसभा से संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। सीएम आतिशी और मनीष जी के साथ यहाँ कुछ बुज़ुर्गों का इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया। दिल्ली के सभी बुज़ुर्ग मेरे माता-पिता समान हैं, उनका इलाज हमारी ज़िम्मेदारी है। हमारी टीम सभी बुज़ुर्गों का घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेगी।”

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 24 दिसंबर 2024 LIVE: ‘आज एक बड़ी घोषणा करूंगा, दिल्ली के लोग बहुत खुश होंगे’, 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा,”आज जब हम ‘महिला सम्मान योजना’ का रजिस्ट्रेशन शुरू करने गए तो एक बहन ने मुझे बताया कि किसी ने उनका वोट कटवा दिया। हम उनका वोट फिर से बनवा देंगे। लेकिन मैं दिल्ली की अपनी सभी माताओं बहनों से कहना चाहता हूँ कि आप सभी अपना वोट चेक कर लें। हर महीने 2100 लेने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना ज़रूरी है।” अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान जानकारी दी कि संजीवनी योजना के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जिसके तहत 60 साल से बुजुर्गों को मेडिकल सुविधा मिलेगी।