Patparganj (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को आए। राज्य की हाई प्रोफाइल सीट में से एक पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शिक्षक अवध ओझा ने मतों की गिनती के बीच ही हार मान ली। भाजपा के उम्मीदवार रविंदर (रवि) सिंह नेगी ने अवध ओझा को 28,072 मतों से हराया। यहां से कांग्रेस ने पूर्व विधायक अनिल चौधरी को टिकट दिया था।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

लगातार पीछे रहे अवध ओझा

चुनाव आयोग के अनुसार पटपड़गंज से 13 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी को 74,060 मत मिले। अवध ओझा को 45,988 वोट मिले। कांग्रेस के अनिल कुमार को 16,549 वोट मिले। 9 राउंड की काउंटिंग के बाग रविंद्र सिंह नेगी 21270 मतों से अवध ओझा से आगे थे। 6 राउंड की काउंटिंग के बाद रविंद्र सिंह नेगी 12820 मतों से अवध ओझा से आगे थे। 4 राउंड की काउंटिंग के बाद रविंद्र सिंह नेगी 9347 मतों से आगे थे। 2 राउंड की काउंटिंग के बाद रविंद्र सिंह नेगी 5596 मतों से आगे थे। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद रविंद्र सिंह नेगी 1971 मतों से आगे थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोटजीत / हार
आपअवध ओझा45,988हारे
भाजपारविंदर नेगी74,060 जीते
कांग्रेसअनिल चौधरी16,549हारे

सिसोदिया की जगह ओझा मैदान में

कुछ महीने पहले ही राजनीति में आए अवध ओझा ने आप की सदस्यता ली। इसके बाद इस चुनाव में उनको पटपड़गंज विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया। वहीं रविंदर नेगी लंबे समय से विधानसभा में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान समय में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने पिछले तीन चुनावों में यहां से जीत की हैट्रिक लगाई थी। पिछले चुनाव में सिसोदिया ने बीजेपी के रविंदर नेगी को हराया था। हालांकि इस चुनाव में मनीष सिसोदिया पटपड़गंज की बजाय जंगपुरा से आप के टिकट पर चुनावी मैदान में थे।

2015 और 2020 में सिसोदिया को मिली थी जीत

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आप के मनीष सिसोदिया को 70,163 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के रविंदर सिंह नेगी 66,956 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के लक्ष्मण रावत 2,802 मत मिले थे। इसके पहले साल 2015 में हुए पटपड़गंज विधानसभा चुनाव की बात करें तो मनीष सिसोदिया ने लंबे अंतर से जीत दर्ज की थी। सिसोदिया को 75,477 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को 46,716 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के अनिल चौधरी के 16,260 वोट मिले थे।

2020 चुनावी परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
आपमनीष सिसोदिया70,163जीते
भाजपारविंदर सिंह नेगी66,956हारे
कांग्रेसलक्ष्मण रावत2,802हारे