केंद्र सरकार दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन का नाम बदलने जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट मुताबिक पर्यावरण भवन का नाम अब दीनदयाल उपाध्याय भवन हो जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में ऋषि कपूर ने गांधी फैमिली के नाम वाली राष्ट्रीय संपत्तियों के नाम बदलने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि हर दूसरी राष्ट्रीय संपत्ति गांधी परिवार के सदस्यों के नाम है। ऐसा क्यों हैं ?
Read Also: ऋषि कपूर का ट्वीट- गांधी परिवार पर रखे गए जगहों के नाम बदलो, बाप का माल समझ रखा था?
इससे पहले हरियाणा की भाजपा सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया था। इसके बाद काफी विवाद पैदा हुआ था। हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के अकबर रोड़ का नाम बदलकर महाराणा प्रताप करने की बात कही थी। इसका समर्थन केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने भी समर्थन किया था।
Paryavaran Bhawan in Delhi to be renamed Deendayal Upadhyaya Bhawan.
— ANI (@ANI_news) May 23, 2016
Read Also: देश में 704 गांव-शहर मुगल शासकों के नाम पर, सबसे ज्यादा मशहूर अकबर और औरंगजेब
साल 2015 में सेंट्रल दिल्ली स्थित औरंगजेब रोड़ का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम रख दिया गया था। इसके बाद भी काफी विवाद पैदा हुआ था।
