परमार्थ निकेतन को 28 जून को ऋषिकेश में महर्षि महेश योगी आश्रम (बीटल्स आश्रम) में इंफ्रास्ट्रक्चर एंड फाइनेंस वर्किंग ग्रुप समूह के G20 प्रतिनिधियों के साथ ध्यान और योग सत्र आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
आश्रम की प्रेस रिलीज के मुताबिक, विदेश यात्रा पर गए हुए परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक पूज्या साध्वी भगवती सरस्वती ने अपना आशीर्वाद भेजा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल लीडर्स और निर्णय निर्माताओं को जमीन से जुड़ा होना चाहिए।
साथ ही उन्हें वसुधैव कुटुंबकम (दुनिया को एक परिवार के रूप में) की सच्ची भावना के साथ लोगों से संबंधित नीतियों को बनाने के लिए संतुलित मनोस्थिति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवनशैली के रूप में योग और ध्यान इसे सुनिश्चित करने के लिए एक प्रमुख तत्व है।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष के आशीर्वाद से परमार्थ ऋषिकुमारों ने एक सुंदर योग प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने G20 प्रतिनिधियों को अपनी कुर्सियों से कुछ स्ट्रेच करने के लिए आमंत्रित किया और योगाचार्य गंगा नंदिनीजी के नेतृत्व में एक विशेष ध्यान के साथ यह सत्र समाप्त हुआ।
यह विजिट राज्य सरकार द्वारा प्रतिनिधिमंडल की उत्तराखंड यात्रा के समापन दिवस पर नियोजित एक विशेष भ्रमण थी और इसमें बीटल्स आश्रम का दौरा भी शामिल था।