Parliament Monsoon Session 2023: संसद के मानूसन सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को बहस की शुरुआत हुई थी। सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार संसद पहुंचे राहुल गांधी ने सदन में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए सदस्यता बहाल करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज दिमाग से नहीं दिल से बोलूंगा। राहुल ने कहा कि आज वो बीजेपी पर ज्यादा आक्रमक नहीं होंगे। मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी को संसद में बोलने की मांग को लेकर विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के पहले दिन मंगलवार को लोकसभा में जमकर बहसबाजी हुई। विपक्ष जहां मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि रेवंत रेड्डी और केरल के सांसद हिबी आज अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस की ओर से हिस्सा ले सकते हैं। सदन के लिए रणनीति तैयार करने के लिए INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक आज सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के चैंबर में हुई।
संसद के मानसून सत्र से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह समझना होगा कि वे (UPA) जनधन योजना का विरोध क्यों कर रहे थे? पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब केंद्र से 1 रुपया भेजा जाता है, तो लाभार्थी तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं… लेकिन आज, आज पूरी राशि गरीबों तक पहुंचती है।
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी सरकार ने कुछ ऐतिहासिक फैसले लिए और वंशवाद एवं भ्रष्टाचार को खत्म किया। यूपीए का चरित्र सत्ता की रक्षा करना है लेकिन एनडीए सिद्धांत की रक्षा के लिए लड़ता है।
अमित शाह ने कहा कि वे कहते रहते हैं कि वे किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। हम सिर्फ कर्ज माफ करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने में विश्वास रखते हैं, जहां किसी को कर्ज लेना ही न पड़े। हमने किसानों को जो दिया है वह मुफ्त नहीं है, बल्कि हमने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपीए का चरित्र अपनी सरकार बचाने के लिए भ्रष्टाचार करना है। यह अविश्वास प्रस्ताव देश में विपक्ष का असली चरित्र दिखाएगा। यह अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए लाया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद पीएम मोदी की सरकार ही ऐसी है जिसने सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा जीता। पीएम मोदी जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं…पीएम मोदी देश की जनता के लिए अथक प्रयास करते हैं। वह बिना एक भी छुट्टी लिए दिन में लगातार 17 घंटे काम करते हैं। लोग उन पर भरोसा करते हैं।
अमित शाह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के प्रति न जनता में विश्वास और न ही सदन में। यह सिर्फ भ्रांति फैलाने के लिए लाया गया है।
फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि हमें इस राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है। लेकिन इस राष्ट्र की जिम्मेदारी न केवल हिंदुओं के प्रति है, बल्कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के प्रति है। प्रधानमंत्री केवल एक रंग का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं…आप (केंद्र) पिछले 10 वर्षों में कितने कश्मीरी पंडितों को वापस लाए हैं?…यह मत कहो कि हम भारत का हिस्सा नहीं हैं, हम हैं पाकिस्तानी, गद्दार। हम इस राष्ट्र का हिस्सा हैं…”
मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा इरादा था कि जब सदन में मणिपुर पर विस्तृत चर्चा होगी तो कुछ विवरण सामने आएंगे। पीएम सदन में आने के लिए तैयार नहीं हैं। सरकार हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। विरोध के निशान के रूप में, हम सदन से वॉकआउट करेंगे।
राहुल गांधी के फ्लाइंग किस इशारे के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से बीजेपी नेताओं की शिकायत पर कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कहा, “राहुल गांधी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है, लेकिन बीजेपी उन्हें संसद में नहीं देखना चाहती है।
लोकसभा में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस इशारे पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि महिला सांसदों के प्रति उनका व्यवहार आज पूरी तरह से संसद की संहिता और आचरण के खिलाफ था।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी नी कहा कि राहुल गांधी के संसद में आने और बोलने को लेकर पूरा देश उत्साहित था। उनके भाषण के बाद बीजेपी हैरान है।
VIDEO | "The entire country was excited for Rahul Gandhi to come and speak in Parliament. The BJP is shocked after his speech," says Congress MP @ShayarImran. pic.twitter.com/wn0aSOV6Rv
— Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2023
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि राहुल गांधी ने मणिपुर में निष्क्रियता और कुप्रबंधन के बारे में सरकार से कुछ बहुत तीखे सवाल पूछे। सरकार उन सवालों का जवाब नहीं दे रही है। यह बीजेपी की क्लासिक रणनीति है। हर बार हम तीखे सवाल उठाते हैं। वे हमेशा इतिहास में घटित घटनाओं पर वापस जाकर या उन चीजों के बारे में बात करके इसे भटकाने की कोशिश करते हैं जिनका कोई संबंध नहीं है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजायन ने आज विधानसभा में कहा कि इस सदन में नियम 118 के तहत एक प्रस्ताव पेश किया जा रहा है जिसमें केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में हमारे राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर 'केरलम' किया जाए।'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राह चलते सुना था कि वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे औरतों को इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में एक संस्कार ये भी है।
बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने कहा कि जैसे ही स्मृति ईरानी ने बोलना शुरू किया, राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस के इशारे से महिलाओं का अपमान किया। यह पहली बार है कि किसी सांसद ने ऐसा व्यवहार दिखाया है। हमने स्पीकर के पास शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया है।
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह फ्लाइंग किस देते हैं। राहुल गांधी को क्या हो गया है? सदन में इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं। उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है। यह बहुत दर्दनाक है।
सदन में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर से शिकायत की। उन्होंने मांग की कि CCTV फुटेज के आधार पर कार्यवाई की जाए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसा आचरण सदन में कभी नहीं देखा गया।
राहुल गांधी के भाषण के बाद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि आप भारत नहीं है क्योंकि भारत भ्रष्ट नहीं है। भारत वंशवाद में नहीं योग्यता में विश्वास करता है और आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था – भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो। उन्होंने कहा कि योग्यता को अब भारत में जगह मिली है।
राहुल गांधी के सदन से जाते समय फ्लाइंग किस देने पर महिला सांसदों ने आपत्ति जताई है। राहुल के बर्ताव पर महिला मंत्री ने शिकायत की। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पीकर से शिकायत की।
स्मृति ईरानी ने सवाल किया कि मैं इस अविश्वास प्रस्ताव का निषेध करती हूं। पूरी बला की जड़ कांग्रेस का परिवारवाद है। उन्होंने सवाल उठाया कि अडानी के साथ जीजाजी क्या कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं आज पता चला। राहुल सदन में फ्लाइंग किस देकर चले गए। राहुल ने सांसदों का अपमान किया है। उन्होंने सदन में अभद्रता का परिचय दिया है। राहुल ने सदन में महिलाओं का अपमान किया है।
स्मृति ईरानी ने कहा कि क्या कांग्रेस देश का विभाजन चाहती है? इनका इतिहास खून से सना हुआ है। शौचालय की बात पर ये हंसते है, महिलाओं से बलात्कार की बात पर ये हंसते हैं।
लोकसभा में राहुल ने कहा कि भारतीय सेना एक दिन में मणिपुर में शांति बहाल कर सकती है लेकिन सरकार उसकी सेवाओं का उपयोग नहीं कर रही है। प्रस्ताव पर अविश्वास बहस के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि लंका को भगवान हनुमान ने आग नहीं लगाई थी, न ही रावण को राम ने मारा था, रावण के अहंकार के कारण वे दोनों नष्ट हो गए।
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सिखों की हत्यारी है। उन्होंने कहा कि राहुल सदन में मेरे सामने से भाग गए।
राहुल गांधी संसद से निकले। अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान में अपने कार्यक्रम के लिए संसद भवन से रवाना हो गए।
दिल्ली: अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान में अपने कार्यक्रम के लिए संसद भवन से रवाना हो गए। pic.twitter.com/HMQLMzEATd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023
स्मृति ईरानी ने कहा कि मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है, ना खंडित था, ना है और ना रहेगा। मणिपुर आज खंडित नहीं है।
राहुल गांधी के बयान के बाद सदन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन में आक्रामक अंदाज ठीक नहीं। भारत मां की हत्या की बात पर कांग्रेस ने ताली बजाई। ताली बजाने वाले कांग्रेस के मन में गद्दारी।
राहुल गांधी ने सदन में कहा कि मणिपुर में आपने भारत माता की हत्या की है। मणिपुर के लोगों को मारकर आपने भारत माता की हत्या की हाई। आप देशप्रेमी नहीं हो, आप देशद्रोही हो। आप भारत माता के हत्यारे हो। आपने मेरी मां को मारा है। जब तक आप मणिपुर में शांति नहीं लाएंगे,आपने मेरी माता की हत्या की है। पीएम मोदी अब हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते है, भारत माता के दिल की आवाज नहीं सुनते हैं, अब वो सिर्फ दो लोगों की आवाज सुनते हैं। जैसे रावण दो लोगों की सुनता था वैसे मोदी जी भी दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी। राहुल गांधी ने कहा कि रावण के अहंकार ने उसे मारा था।
#WATCH इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं हिन्दुस्तान को मणिपुर में मारा है। हिन्दुस्तान का क़त्ल किया है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी pic.twitter.com/69RWeNKZDZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि शुरुआत में, जब मैंने यात्रा शुरू की, तो मेरे मन में था कि अगर मैं हर दिन 10 किमी दौड़ सकता हूं तो 25 किमी पैदल चलना कोई बड़ी बात नहीं है। आज, जब मैं उस पर गौर करता हूं – तो यह अहंकार था। उस समय मेरे मन में अहंकार था, लेकिन भारत अहंकार मिटाता है, एक सेकंड में मिटा देता है। तो 2-3 दिन में ही घुटनों में दर्द होने लगा, पुरानी चोट थी। राहुल ने कहा कि पहले कुछ दिन में ही भेड़िया चींटी बन गया। जो हिंदुस्तान को अहंकार से देखें निकला निकला वो पूरे का पूरा अहंकार गायब हो गया।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi speaks on his Bharat Jodo Yatra; says, "…Initially, when I started (the Yatra), I had in my mind that walking 25 km is no big deal if I can run 10 km every day. Today, when I look at that – it was arrogance. I had arrogance in my heart at that… pic.twitter.com/QhFjtkZhLb
— ANI (@ANI) August 9, 2023
मणिपुर पर राहुल गांधी के बयान पर हंगामा। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
राहुल गांधी ने सदन में कहा कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान का मर्डर किया है। मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की गयी है।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को चर्चा का जवाब दे सकते हैं।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का दूसरा दिन, पढ़ें पूरी खबर
अविश्वास प्रस्ताव पर आई राहुल गांधी के बोलने की बारी, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=LOY9ExtdUsw