Modi Speech in Parliament: बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं… विचारधारा में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह देश अमर-अजर है। आइए, हम चल पड़ें… 2047 में एक विकसित भारत बना कर रहेंगे। आइए, एक संकल्प और सपना लेकर चलें। देश आज यहां से एक नई उमंग… नए विश्वास के साथ आगे चल पड़ा है।
2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का दशक रहा। यूपीए के वे दस साल में भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहा। हर नागरिक असुरक्षित था। चारों तरफ ये सूचना रहती थी किसी अनजानी चीज को हाथ मत लगाना। 10 साल में कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक देश हिंसा का शिकार था। 2010 में देश में राष्ट्रमंडल खेल हुए भारत की युवा सामर्थ्य को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने बहुत बड़ा अवसर था, लेकिन CWG घोटाले में पूरा देश दुनिया में बदनाम हो गया। सदी के दूसरे दशक में देश की चर्चा ब्लैकआउट के नाते हुई। पूरे विश्व में ब्लैकआउट के वे दिन चर्चा में आ गए।
मंगलवार को लोकसभा में अडाणी ग्रुप (Adani Group Issue) से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi on Adani Group) ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। आज संसद के बजट सत्र की सभी बड़ी अपडेट्स आपको हमारे इस पेज पर मिलेंगे।
Parliament Budget Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोरोना महामारी सहित अनेक संकटपूर्ण हालात के बीच देश को जिस तरह से संभाला गया, उससे पूरा देश आत्मविश्वास से भर रहा है एवं पूरे विश्व में भारत को लेकर सकारात्मकता, आशा और भरोसा है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
Proceedings begin in #RajyaSabha
— SansadTV (@sansad_tv) February 8, 2023
Watch LIVE: https://t.co/JRvMBCO1ki#BudgetSession2023 pic.twitter.com/B6LE4qJdy3
Proceedings begin in #LokSabha
— SansadTV (@sansad_tv) February 8, 2023
Watch LIVE: https://t.co/LvGXDLCfLU#BudgetSession2023 pic.twitter.com/HY10okqulj
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दिया है। निशिकांत दुबे ने यह नोटिस राहुल गांधी द्वारा मंगलवार को लोकसभा में “पीएम मोदी के खिलाफ कुछ अपुष्ट, आपत्तिजनक और मानहानिकारक बयान” देने के लिए दिया गया है।
Parliament Budget Session: यहां मिलेंगे आपके लाइव अपडेट्स