Panvel Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के पनवेल में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर भाजपा के प्रशांत रामशेठ ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने PWPI के बलराम दत्तात्रे पाटिल को 51091 वोटों के अंतर से हराया है।
प्रशांत रामशेठ ने दर्ज की प्रचंड जीत
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, प्रशांत रामशेठ ठाकुर को 183931 वोट, जबकि बलराम दत्तात्रे पाटिल को 132840 वोट मिले हैं। वही, तीसरे स्थान पर शिवसेना (UBT) की लीना अर्जुन गरड रहीं। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो प्रशांत रामशेठ ठाकुर को 47.9, जबकि बलराम दत्तात्रे पाटिल को 34.6 प्रतिशत वोट मिले हैं।
पनवेल में भाजपा को बढ़त
पनवेल में भाजपा के प्रशांत रामशेठ ठाकुर बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 17वें राउंड की काउंटिंग में उन्हें 120456 वोट मिले हैं।
पनवेल में भाजपा के प्रशांत रामशेठ ठाकुर आगे
पनवेल में भाजपा को दसवे राउंड में बड़ी बढ़त मिली है। इस सीट से प्रशांत रामशेठ ठाकुर करीब 70 हजार वोटों के साथ आगे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर PWP के बलराम दत्तात्रे पाटिल हैं, जिन्हें 58210 वोट मिले हैं।

पनवेल में भाजपा ने बनाई बढ़त
पनवेल में छठे राउंड की काउंटिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस सीट पर PWP के बलराम दत्तात्रे पाटिल लंबे समय तक बढ़त बनाए हुए थे। हालांकि, वह अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रशांत रामशेठ ठाकुर अब पहले नंबर पर आ गए हैं। प्रशांत रामशेठ ठाकुर को 41918 वोट मिले हैं।
पनवेल विधानसभा सीट पर PWP ने बनाई बढ़त
पनवेल विधानसभा सीट पर PWP के बलराम दत्तात्रे पाटिल लंबे समय से बढ़त बनाए हुए हैं। सुबह 10ः 45 बजे तक उन्हें 33 हजार से अधिक वोट मिले हैं। वही, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रशांत रामशेठ ठाकुर को 26 हजार से अधिक वोट मिले हैं।

पनवेल विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर
पनवेल विधानसभा सीट पर में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस सीट पर भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, PWP के बलराम दत्तात्रे पाटिल 7836 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
पनवेल विधानसभा सीट से किस-किसके बीच टक्कर
पनवेल निर्वाचन क्षेत्र रायगढ़ जिले में स्थित सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। पनवेल विधानसभा सीट से बीजेपी ने प्रशांत रामशेठ ठाकुर को फिर से मैदान में उतारा है। वहीं बीएसपी ने गजेंद्र कृष्णदास अहिरे पर भरोसा जताया, जबकि आरपीएसएन ने संतोष शरद पवार पर दांव खेला है। वहीं मनसे ने योगेश जनार्दन और PWPI ने योगेश जनार्दन चिली को मैदान में उतारा है।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
Panvel Election/Chunav Result 2024: पनवेल विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | जीत/हार |
बीजेपी | प्रशांत रामशेठ ठाकुर | जीत |
PWPI | योगेश जनार्दन चिली | हार |
Panvel Election/Chunav Result 2019: पनवेल विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पनवेल सीट के 2019 के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार प्रशांत रामशेठ ठाकुर को 179,109 वोट मिले थे। पीडब्ल्यूपीआई उम्मीदवार हरेश मनोहर केनी को 86,379 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | प्रशांत रामशेठ ठाकुर | 179,109 |
पीडब्ल्यूपीआई | हरेश मनोहर केनी | 86,379 |
Panvel Election/Chunav Result 2014: पनवेल विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पनवेल विधानसभा सीट से 2014 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यहां से जीत दर्ज की थी। बीजेपी के उम्मीदवार प्रशांत ठाकुर को 1,25,142 वोट मिले थे। पीडब्ल्यूपीआई के उम्मीदवार बलराम पाटिल को 1,11,927 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | प्रशांत ठाकुर | 1,25,142 |
पीडब्ल्यूपीआई | बलराम पाटिल | 1,11,927 |
पनवेल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। पनवेल निर्वाचन क्षेत्र रायगढ़ जिले में स्थित सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और इसमें जिले की पनवेल तहसील का एक हिस्सा शामिल है। पनवेल मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। पनवेल रायगढ़ जिले में एक शहर और तालुका है। मुंबई से निकटता के कारण यह अत्यधिक आबादी वाला है।