Panchkula Vidhan Sabha Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी सियासी पारा चढ़ा हुआ था। सबकी नजर राज्य के चुनावी नतीजों पर थी। ऐसे में बीजेपी तीसरी बार राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए तैयार है। इसी के साथ ही पंचकूला सीट की भी किस्मत का फैसला हो चुका है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली और कांग्रेस जीत का परचम लहराने में सफल रही है। इस सीट से कांग्रेस के चंद्र मोहन ने बाजी मारी है। उनके और बीजेपी के ज्ञान चंद्र गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर रही थी। यहां 17 चरणों में वोटों की गिनती हुई, जिसमें चंद्र मोहन को 67397 वोट मिले हैं, जबकि ज्ञान चंद्र को 65400 वोट प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच महज 1997 वोटों का ही अंतर रहा है।

क्या है काउंटिंग के रुझान

पंचकूला विधानसभा सीट बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए अहम है। वहीं इस सीट पर आप जेजेपी भी अपना भाग्य आजमाने वाले हैं। बीजेपी ने इस सीट से ज्ञान चंद गुप्ता को टिकट दिया है, तो वहीं कांग्रेस ने यहां से चंद्र मोहन को उम्मीदवार बनाया है। आप ने प्रेम गर्ग को टिकट दिया है। इसके अलावा सुशील गर्ग को चुनावी मैदान में उतार दिया है। देखना यह होगा कि यहां से बाजी कौन मारता है।

पंचकूला विधानसभा चुनाव के नतीजेवोट
पार्टीउम्मीदवार
बीजेपीज्ञान चंद्र गुप्ता65400
कांग्रेसचंद्र मोहन67397

2019 के चुनाव नतीजे

पंचकूला सीट पर 2014 और 2019 में बीजेपी के ज्ञान चंद गुप्ता ने जीत हासिल की थी। साल 2019 में इस सीट से जीते ज्ञान चंद ग्रुप्ता को 61502 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के चंद्र मोहन को 55,875 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर यहां इनेलो के करण दीप चौधरी और चौथे पर नोटा रहा था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव
उम्मीदवार का नाम पार्टी वोट
1ज्ञान चंद गुप्ताबीजेपी61502
2चंद्र मोहनकांग्रेस55,875

2014 के चुनाव नतीजे

बता दें कि पंचकूला की सीट अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां पहली बार विधानसभा चुनाव 2009 में हुआ था, जिसमें कांग्रेस के देवेंदर कुमार बंसल ने जीत हासिल की थी। उसके बाद से बीजेपी का यहां कब्ज़ा है। 2014 और 2019 में बीजेपी के ज्ञान चंद गुप्ता ने लगातार दो बार जीत दर्ज की।