Palwal (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: पलवल सीट पर बीजेपी के गौरव गौतम और कांग्रेस के करण दलाल के बीच मुकाबला है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। पलवल सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चकी है। बीजेपी के गौरव गौतम ने 33669 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस के करन सिंह दलाल को हरा दिया है। गौरव गौतम को 108795 जबकि करन सिंह दलाल को 75126 वोट मिले।
हरियाणा का पलवल जिला दिल्ली, एनसीआर से लगा हुआ है। इस विधानसभा से बनने वाले पहले विधायक गुरुदत्त सिंह भाटी थे। पलवल सीट पर बीजेपी ने गौरव गौतम को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने करण दलाल पर दांव लगाया है। आसपा (काशीराम) ने हरीत बैन्सला को टिकट दिया है।
पलवल विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
2019 के विधानसभा मे BJP के दीपक मंगला ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 55.60 % वोट शेयर के साथ 89,426 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के करण सिंह दलाल को हराया था, जिन्हें 61,130 वोट (38.01 %) मिले थे। तीसरे स्थान पर जेजेपी के गया लाल थे जिन्हें 6498 (4.04%) वोट मिले थे। 910 लोगों ने पलवल में NOTA का बटन दबाया था।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
बीजेपी | दीपक मंगला | 89,426 |
कांग्रेस | करण सिंह दलाल | 61,130 |
जेजेपी | गया लाल | 6498 |
पलवल विधानसभा चुनाव 2014 परिणाम
2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के करण सिंह दलाल ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में करण को 37.51 % वोट शेयर के साथ 57,423 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार दीपक मंगला को 51,781 वोट (33.82 %) मिले थे। आईएनएलडी के सुभाष चौधरी को 21.34% वोट मिले थे।
2011 की जनगणना के मुताबिक, पलवल की कुल जनसंख्या 10 लाख 42 हजार 708 है। यहां 1000 पुरुषों पर 880 महिलाएं हैं। पलवल विधानसभा सीट पर 1991 में हरियाणा विकास पार्टी के करण सिंह दलाल विधायक बने। 1996 और 2000 में भी करण सिंह दलाल विधायक बने। 2005 में करण सिंह दलाल कांग्रेस से विधायक बने। 2009 में यह सीट सुभाष चौधरी के पास रही। 2014 में एक बार फिर करण सिंह दलाल विधायक बने।