Pakistan LOC Firing: जम्मू-कश्मीर में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। यहां के पुंछ में पाकिस्तान सेना ने घुसपैठ करने की कोशिश की है। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग भी की। पाकिस्तान की इस हरकत का भारत की ओर से मुहंतोड़ जवाब दिया है।

जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल को कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की वजह से एक लैंड माइन में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई। उनकी ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

Waqf Amendment Bill in Lok Sabha LIVE Updates

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग और घुसपैठ की कोशिशों के बीच भारत ने जवाबी कार्रवाई की ओर हालात पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में चार जवान भी घायल हुए हैं।

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू स्थित सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बयान जारी किया और कहा कि 1 अप्रैल 2025 को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की वजह से कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

लोकसभा में वक्फ बिल पर कौन किसके साथ? जानें क्या है नंबर गेम

समझौते के बावजूद शर्मनाक हरकत

सैन्य अधिकारी ने कहा कि कि हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से जवाब दिया। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए 2021 के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGsMO) की समझ के सिद्धांतों को बनाए रखने की अहमियत को दोहराया है।

बता दें कि 25 फरवरी, 2021 को दोनों देशों के बीच समझौते को नया रूप देने के बाद से जम्मू और कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन काफी कम हो गया है।