Pakistan News: भारत में मौजूद पाकिस्तान के उच्चायोग से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसे इस समय पाकिस्तान द्वारा भेजे गए कार्यवाहक उच्चायुक्त साद अहम वाराइच संभाल रहा है। यहां काम करने वाली एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि उच्चायुक्त का रसोइए ने उसके साथ छेड़खानी की है। यह मामला पहले तो वाराइच टालते रहे और फिर अचानक उन्होंने अपने उस आरोपी वापस पाकिस्तान भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के उच्चायुक्त के रसोइए पर भारतीय महिल ने छेड़खाने के आरोप लगाए है। आरोपी का नाम मिनहाज हुसैन बताया गया, जिसकी उम्र करीब 54 साल है। दूसरी ओर महिला की बात करें तो वह भी उच्चायुक्त के आवास पर काम करती थी, और वहीं बने एक सर्वेंट क्वॉर्टर में रहती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिनहाज हुसैन दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में काम करता था।

बकरीद के बहाने भेजा पाकिस्तान

महिला का आरोप है कि फरवरी में भारत आने के बाद से ही आरोपी लगातार महिला को छेड़खानी की शिकार बना रहा था और उसको लेकर अश्लील टिप्पणी की और यौन संबंध बनाने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार ने महिला ने इस मामले को लेकर पाकिस्तानी उच्चायुक्त वाराइच से शिकायत की थी। इसके बाद उसने चुपचाप बकरीद के बहाने से अपने उस रसोइए मिनहाज हुसैन को वापस पाकिस्तान भेज दिया था।

जब आरोपी मिनहाज पाकिस्तान चला गया तो कुछ दिन बाद पाकिस्तान उच्चायोग ने महिला से भी नौकरी छोड़ने को कहा। गौरतलब है कि पीड़ित एक विधवा है और उसके बच्चे भी हैं। पाकिस्ताान उच्चायुक्त द्वारा इस तरह के व्यवहार के बाद उसे धक्का लगा। वहीं हैरानी की बात यह है कि महिला के नौकरी छोड़ने के बाद, पाकिस्तान उच्चायुक्त वाराइच ने अपने इसी रसोइए को फिर पाकिस्तान से भारत बुला लिया।

पुलिस ने दर्ज किया है केस

यह पूरा मामला सामने आने के बाद महिला ने तिलक मार्ग के पुलिस स्टेशन में 28 जून को केस दर्ज करवाया। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मिनहाज अहमद हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने केस दर्ज होने के बाद दो दिन बाद 30 जून को मिनहाज को वापस पाकिस्तान वापस भेज दिया है।